ट्रंप को बचाने दौड़े सीक्रेट सर्विस के जवान… 10 तस्वीरों में देखें व्हाइट हाउस डिनर में कैसे हुआ शूटआउट – AajTak

Feedback
फायरिंग की घटना के बाद व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का मंच खाली नजर आया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को सीक्रेट सर्विस ने तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था. कुछ ही मिनट पहले जहां कार्यक्रम था, वहीं अब मंच पर सन्नाटा पसरा था. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हॉल को अपने कब्जे में ले लिया. (Photo: AP)
वॉशिंगटन डीसी के प्रतिष्ठित हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का भव्य आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में अमेरिका की राजनीति, मीडिया और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल थीं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मेलानिया ट्रंप के पहुंचने से पहले माहौल उत्साह से भरा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा. (Photo: AP)
घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के जेम्स ब्रैडी प्रेस ब्रीफिंग रूम में पहुंचे और मीडिया से बात की. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में सुरक्षा खतरे के बाद ट्रंप ने हालात पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सीक्रेट सर्विस और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना की. ट्रंप ने कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और मामले की जांच जारी है. (Photo: AP)
फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच वॉशिंगटन हिल्टन होटल से व्हाइट हाउस के लिए रवाना हुआ. सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को तुरंत सुरक्षित वाहन में बैठाकर वहां से निकाला. घटना के बाद पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी. (Photo: AP)
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ होटल वॉशिंगटन हिल्टन में पहुंचे थे. शुरुआत में माहौल उत्साहपूर्ण था. कुछ देर बाद गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई. (Photo: AP)
डोनाल्ड ट्रंप मंच पर मौजूद थे और कार्यक्रम अपने चरम पर था. हॉल में बड़ी संख्या में मेहमान बैठे थे, जबकि मीडिया कैमरे हर पल कैद कर रहे थे. तभी अचानक माहौल बदल गया. कुछ ही सेकंड में पूरा हॉल दहशत से भर उठा. (Photo: AP)
फायरिंग की घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी व्हाइट हाउस के बाहर नजर आए. घटना के बाद व्हाइट हाउस परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया था और हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही थी. (Photo: Reuters)
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग के बाद संदिग्ध शूटर की तस्वीर सामने आई है. आरोपी को मौके पर ही सुरक्षा एजेंसियों ने दबोच लिया था. फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं. (Photo: ITG)
डिनर हॉल के ऊपर वाले हिस्से से अचानक गोलियों जैसी आवाज सुनाई दी. पहले कुछ लोगों को लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है. फायरिंग की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने मोर्चा संभाल लिया. (Photo: Screengrab)
हॉल में मौजूद पत्रकार, मेहमान और अधिकारी अपनी जान बचाने के लिए टेबलों के नीचे छिप गए. कई लोग बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. घटना के तुरंत बाद वॉशिंगटन हिल्टन होटल को खाली करा लिया गया. सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर को घेर लिया। किसी को अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं थी. (Photo: Screengrab)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News