Hero Splendor ने फिर मारी बाजी, जानें उन 5 मोटरसाइकिल के बारे में जिन्हें इंडिया ने सबसे ज्यादा खरीदा! – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
भारत में हर साल लाखों की संख्‍या में मोटरसाइकिल की बिक्री होती है। बीते वित्‍त वर्ष के दौरान किन मोटरसाइकिल की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top-5 में किस …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर साल लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है, जिनमें अब मोटरसाइकिल का भी योगदान बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में किस मोटरसाइकिल की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top 5 में किस निर्माता की कौन सी मोटरसाइकिल शामिल हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प की ओर से स्‍प्‍लेंडर की बिक्री की जाती है। बीते वित्‍त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की सबसे ज्‍यादा मांग दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक इस अवधि के दौरान इसकी 37.27 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
होंडा की ओर से शाइन को भी 100 और 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते वित्‍त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की भी 19.87 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।
बजाज की ओर से भारतीय बाजार में पल्‍सर की बिक्री की जाती है। यह मोटरसाइकिल भी कई सेगमेंट में ऑफर की जाती है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्‍त वर्ष के दौरान इसकी 13.99 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री देशभर में की गई है।
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से बजट सेगमेंट में हीरो एचएफ डीलक्‍स को भी ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्‍त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की भी 10.12 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है।
टीवीएस की ओर से भी भारत में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपाचे सीरीज को भी कई सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते वित्‍त वर्ष के दौरान इस मोटरसाइकिल की 5.71 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है।
यह भी पढ़ें- गर्मी का नहीं होगा बैटरी पर कोई असर, किस तरह बिना किसी परेशानी चलाएं Electric Scooter

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News