—विज्ञापन—
Mardaani 3 Trending On Netflix: कुछ फिल्में ओटीटी पर रिलीज होते ही अपना कब्जा जमा लेती हैं. ऐसी ही यह फिल्म है, जिसने पिछले 4 हफ्तों में लगातार Netflix पर अपना कब्जा कर रखा है. इसने 2 हफ्तों में 10.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज कमा लिए हैं.
Netflix पर थ्रिलर-क्राइम फिल्में खूब जाती हैं. इसी तरह की रानी मुखर्जी की एक फिल्म जब से OTT पर रिलीज हुई है, तब से टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर रखा है. इसने 2 हफ्तों में 10.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज कमा लिए हैं.
यह थ्रिलर-क्राइम फिल्म है- मर्दानी 3. यह सस्पेंस, थ्रिलर और क्राइम से भरी फिल्म दर्शकों को इस कदर पसंद आ रही है कि इसने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. पिछले 4 हफ्तों से यह फिल्म लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है.
किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा उसके व्यूज से लगाया जा सकता है. ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज होने के शुरुआती 2 हफ्तों के भीतर ही 10.7 मिलियन (1 करोड़ 7 लाख) से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं. यह आंकड़ा फिल्म की लोकप्रियता और इसके प्रति दर्शकों की दीवानगी को साफ बयां करता है.
इस फ्रेंचाइजी की जान यानी रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के दमदार किरदार में नजर आ रही हैं. उनकी बेबाकी और निडर पुलिस अफसर वाली छवि ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक जांबाज पुलिस अधिकारी अपराध की जड़ों तक पहुँचती है और समाज में छिपे असली विलेन्स का पर्दाफाश करती है. बता दें कि यह असली क्राइम से जुड़े मुद्दों पर पटकथा को लिखा गया है.
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर अभी भी टॉप 9 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. बता दें कि इसे 6.5 IMDb रेटिंग मिली है. लोगों का रानी मुखर्जी की यह थ्रिलर-क्राइम फिल्म काफी पसंद आ रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in