45 साल पहले रिलीज हुआ Rajesh Khanna का वो गाना, जो आशिकों को आज भी कर देता है बेचैन – News24 Hindi

—विज्ञापन—
पुराने जमाने में हिंदी फिल्मों में कई ऐसे गाने रिलीज हुए है, जो आज भी आशिकों के दिलों की आवाज बने हुए हैं. उस दौर के गाने को आज भी लोग अपने पार्टनर को डेडिकेट करते हुए नजर आते हैं. अगर आपको भी पुराने जमाने के गाने सुनना पसंद है, जो आज हम आपको राजेश खन्ना का एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जिसे आज भी लोग सुनना खूब पसंद करते हैं.
म्यूजिक एक ऐसा सोर्स है, जिसके जरिए इंसान अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है. संगीत के जरिए लोग  मोहब्बत, जलन, रोमांस हो या टूटा दिल की आवाज. हर सिचुएशन के लिए बॉलीवुड में कई बेहतरीन गाने बने है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आए हैं. इतना ही नहीं उस दौर के गानों की चमक आज भी फीकी नहीं पड़ी है.
अगर आपको पुराने गाने सुनना पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जो बदले दौर के बाद भी अपना दबदबा बनाए हुए है. यह गाना साल 1981 में रिलीज हुआ था, जो फिल्म कुदरत में दिखाया गया था. इस मूवी में बॉलिवुड के दिग्गज कलाकार  राजेश खन्ना, हेमा मालिनी, राजकुमार और विनोद खन्ना ने अहम किरदार निभाया था.
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते… मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना’ है. इस गाने को रिलीज हुए 45 साल हो चुके हैं. लेकिन यह गाना अब भी लोगों गुनगुनाते हुए नजर आते हैं.
यह आइकॉनिक गाना आज भी आशिकों के दिलों की धड़कन बना हुआ है. आज भी कपल राजेश खन्ना का यह गाना एक दूसरे को डेडिकेट करते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं लोग सोशल मीडिया पर इस पुराने गाने पर रील भी बनाते हुए नजर आते हैं.
1981 में रिलीज हुए इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. वहीं इस गाने का शानदार लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखा था. यह गाना 3 मिनट 40 सेकंड का है, जिसे आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News