Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE : PM मोदी आज से दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर, राष्ट्रपति जाएंगी शिमला – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar 27 april LIVE : आज 27 अप्रैल दिन सोमवार है. आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज देश की राजनीति और कूटनीति के लिहाज से बेहद सक्रिय दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक, देश के शीर्ष नेतृत्व के आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी आज दोपहर लगभग 3 बजे गंगटोक पहुंचेंगे. कल यानी 28 अप्रैल को वे सुबह 9:30 बजे गंगटोक के प्रसिद्ध ऑर्किडेरियम का दौरा भी करेंगे. उनके इस दौरे को लेकर सिक्किम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे शिमला स्थित ‘रिट्रीट’ में रुकेंगी और विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी. उनके आगमन को देखते हुए राजधानी शिमला में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में दमखम दिखाएंगे. वे सुबह 10:30 बजे बेहाला पश्चिम और दोपहर 12:15 बजे चंदननगर में भव्य रोड शो करेंगे. बीजेपी इन कार्यक्रमों के जरिए अपनी चुनावी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है.
व्यापारिक मोर्चे पर आज दिल्ली में एक बड़ा कदम उठाया जाएगा. वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री आज मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे. इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है.
भीषण गर्मी और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. आज से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है ताकि बच्चों को लू और दोपहर की चिलचिलाती धूप से बचाया जा सके. अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे नए समय के अनुसार ही बच्चों को स्कूल भेजें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News