मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | अप्रैल 27, 2026 6:35 पूर्वाह्न
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड आज नई दिल्ली में एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगरा के ताजमहल में न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के साथ श्री गोयल ने कहा कि वर्षों की उच्च स्तरीय चर्चाओं के बाद इस समझौते को अंतिम रूप दिया गया है। दोनों देशों के नेताओं की उपस्थिति में इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है।
श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता व्यापार के अवसरों को बढ़ावा देगा। उन्होंने आगरा में चमड़ा, वस्त्र, हथकरघा, हस्तशिल्प, कालीन और मसालों जैसे क्षेत्रों के स्थानीय व्यापारियों से भी मुलाकात की।
38 मिन पहले
23
30 मिन पहले
22
43 मिन पहले
17
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 27th Apr 2026