रनवे से नहीं उड़ सका एयर इंडिया का विमान, रद्द की मुंबई की फ़्लाइट – Patrika News

27 अप्रैल 2026,
सोमवार
ताजा खबरें
राज्य
IPL 2026
US Israel-Iran War
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
ऑटोमोबाइल
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
भोपाल

deepak deewan

Apr 27, 2026
Air India Aircraft Unable to Take Off from Bhopal Airport Runway – Demo Pic
Air India- भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गजब घटना घटी। यहां एयर इंडिया का एक विमान उड़ ही नहीं सका। तकनीकी खराबी के कारण विमान को मजबूरन रोकना पड़ा। एयर इंडिया ने फ़्लाइट रद्द कर दी। ऐन वक्त पर फ़्लाइट रद्द करने की घोषणा से यात्री आक्रोशित हो उठे। यात्रियों ने हंगामा करना चालू कर दिया। इधर एयर इंडिया ने फ़्लाइट रद्द किए जाने पर यात्रियों से बाकायदा माफी मांग। कई यात्रियोें का सफर रीशेड्यूल किया जबकि अनेक यात्रियों को किराया वापस किया।
एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जाने वाली फ़्लाइट ऐन वक्त पर रद्द हो गई। एआइ 634 फ़्लाइट के रद्द किए जाने की अचानक घोषणा से यात्री खफा हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। अधिकांश यात्रियों को बेहद जरूरी काम से मुंबई जाना था इसलिए लोग गुस्सा उठे।
यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की भोपाल से मुंबई जाने वाली फ़्लाइट दोपहर 3 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी। यह फ़्लाइट मुंबई से भोपाल एयरपोर्ट पर उतरी। बताया जा रहा है कि मुंबई से भोपाल आते ही एयर इंडिया के इस विमान में तकनीकी खराबी आ गई।
विमान नहीं सुधरा तो शाम 5 बजे 175 यात्रियों को फ़्लाइट रद्द होने की जानकारी दी
कंपनी अधिकारियों ने सुधार की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच भोपाल से मुंबई जाने वाली फ़्लाइट के यात्रियों को बार-बार री शेड्यूल का मैसेज भेजा। इतना ही नहीं, मुंबई जाने वाली फ़्लाइट के यात्रियों को दोपहर 3 बजे चेक इन करा दिया। हालांकि एयर इंडिया का यह विमान रनवे से उड़ नहीं सका, यहीं खड़ा रहा। यात्री इसके उड़ने का इंतजार करते रहे लेकिन आखिरकार कंपनी ने मुंबई की फ़्लाइट रद्द कर दी। विमान नहीं सुधरा तो शाम 5 बजे 175 यात्रियों को फ़्लाइट रद्द होने की जानकारी दी।
यात्री परेशान हो उठे और हंगामा कर दिया। भोपाल से मुंबई और कने​क्टिंग फ़्लाइट लेकर कोच्चि जाने वाले यात्री आनंद शर्मा ने बताया, सोमवार दोपहर 12 बजे कोच्चि में जरूरी मीटिंग थी। अब शामिल नहीं हो सकेंगे। कंपनी ने 81 यात्रियों की यात्रा रीशेड्यूल की है। 86 यात्रियों को किराया रिफंड किया।
प्रमुख बिंदु
रनवे पर एयर इंडिया का विमान खराब
मुंबई की फ़्लाइट रद्द
यात्रियों ने किया हंगामा
कंपनी ने 81 यात्रियों की यात्रा रीशेड्यूल की
86 यात्रियों को किराया रिफंड किया
ये भी पढ़ें
खबर शेयर करें:
शहर की खबरें:
इंदौर न्यूज़
भोपाल न्यूज़
ग्वालियर न्यूज़
जबलपुर न्यूज़
रतलाम न्यूज़
Published on:
27 Apr 2026 06:40 am
बड़ी खबरें
भोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

महिला ने बेटे और उसके दोस्त से होटल में रिसेप्शनिस्ट से ज्यादती करवाई
MP Rain: पश्चिमी विक्षोभ पलटेगा मौसम, 27-28-29 अप्रैल को बारिश की चेतावनी
आ गया आदेश…भीषण गर्मी के चलते मध्यप्रदेश में ‘9 जिलों’ में बंद रहेंगे स्कूल
BJP में पुराने अनुभवी नेताओं को फिर मिलेगा मौका, इन 28 नामों पर चर्चा तेज
कार से खाटू श्याम के लिए निकले और अपनी ही मासूम बच्ची को सड़क पर रोता छोड़ भाग गए मां-पिता
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Rashifal
T20 World Cup 2026
PM Narendra Modi
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
This website follows the DNPA’s code of conduct
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
Privacy Policy
About Us
Code of Conduct
RSS
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News