—विज्ञापन—
Entertainment News in Hindi LIVE: सुभाष घई ने हाल ही में (अप्रैल 2026) यह स्पष्ट कर दिया है कि Taal 2 की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और वह जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं. हालांकि, अभी कास्ट और फिल्म को लेकर अन्य जानकारियों पर उन्होंने कोई बात नहीं कही है. लेकिन स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और जल्द ही फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा.
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. 1970 के दशक में एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक थीं. वहीं उन्होंने साल 1967 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी. इस दौरान एक्ट्रेस बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ में नजर आई थीं. इसके बाद से ही एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत हो गई थी. बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाया है.
यह भी पढ़ें: Michael और Ginni Wedss Sunny 2 ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? अब तक के कलेक्शन पर डालें एक नजर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ है. वहीं दूसरी ओर अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को भी रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 1.03 का बिजनेस ही किया है. वहीं इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.23 करोड़ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News in Hindi LIVE: सुभाष घई ने हाल ही में (अप्रैल 2026) यह स्पष्ट कर दिया है कि Taal 2 की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और वह जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं. हालांकि, अभी कास्ट और फिल्म को लेकर अन्य जानकारियों पर उन्होंने कोई बात नहीं कही है. लेकिन स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और जल्द ही फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा.
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. 1970 के दशक में एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक थीं. वहीं उन्होंने साल 1967 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी. इस दौरान एक्ट्रेस बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ में नजर आई थीं. इसके बाद से ही एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत हो गई थी. बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाया है.
यह भी पढ़ें: Michael और Ginni Wedss Sunny 2 ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? अब तक के कलेक्शन पर डालें एक नजर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ है. वहीं दूसरी ओर अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को भी रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 1.03 का बिजनेस ही किया है. वहीं इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.23 करोड़ है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
सुभाष घई ने हाल ही में (अप्रैल 2026) यह स्पष्ट कर दिया है कि Taal 2 की स्क्रिप्ट लगभग तैयार है और वह जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं. हालांकि, अभी कास्ट और फिल्म को लेकर अन्य जानकारियों पर उन्होंने कोई बात नहीं कही है. लेकिन स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और जल्द ही फिल्म पर काम भी शुरू हो जाएगा.
पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म को मई के महीने में रिलीज किया जाएगा. यह फिल्म पाकिस्तान के कराची शहर ल्यारी टाउन पर आधारित है. इस मूवी को बॉलीवुड की फिल्म ‘धुरंधर’ का जवाब बताया जा रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में . पढ़िए पूरी खबर…
नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आती है. कई सीरीज और फिल्म रिलीज होते ही नंबर वन पर ट्रेंड करने लगती है. आज हम आपके लिए एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दोनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन का समय पूरा हो चुका है. चलिए जानते हैं की फिल्म ने 10वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. यह मूवी 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, ‘भूत बंगला’ ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आज हम आपको भारत में 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कमेडी फिल्मों के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त ने हाल ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खलनायक 2’ का एलान किया है. एक्टर ने इसकी जानकारी एक टीजर वीडियो जारी कर दी है. लेकिन ‘खलनायक’ फिल्म के सीक्वल को लेकर एक सवाल भी खड़ा हो गया है. बता दें कि संजय दत्त की अपकमिंग मूवी ‘खलनायक 2’ की कहानी अब तक तैयार नहीं की गई है! चलिए जानते हैं इसके बारे में.
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने आज मुंबई में आयोजित ‘एक दिन की महफिल’ कार्यक्रम के दौरान, वहां कार्यक्रम के दौरान जमा हुई भीड़ और पैपाराजी से विनती करते हुए नजर आए. देखें वीडियो
https://www.instagram.com/reel/DXmNnLOJaMs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होती है, जिसे लोगों का भरपूर सपोर्ट मिलता है. लोग ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखने के लिए महंगे-महंगे सब्सक्रिप्शन में लेते हैं. अगर आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको 7 शानदार सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इस लिस्ट में ‘मानवत मर्डर्स’ से लेकर ‘द हंट राजीव गांधी एसेसिनेशन केस’ तक शामिल है. आइए जानते हैं उन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
OTT पर फिल्में-सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए 7 जबरदस्त थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं. यह फिल्में आपको पूरे टाइम बांध कर रखती है. इन फिल्मों में शानदार एक्शन और जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़ें पूरी खबर…
आपको भी पुरानी फिल्मों के गाने सुनना पसंद है, तो आज हम 49 साल पुराना एक गाना लेकर आए हैं. इस पुराने गाने को आज भी लोग काफी सुनना पसंद करते हैं. पुराने जमाने के गानों में सादगी और भावनाएं साफ नजर आती थी. उस दौर का रोमांटिक गानों को काफी सिंपल रखा जाता था. यही कारण था कि लोगों को उस दौर के गाने काफी ज्यादा पसंद आते थे. इतना ही आज भी लोगों को पुराने गाने दर्शकों को काफी पसंद आते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड की चमक-धमक के पीछे पुराने कलाकारों की जिंदगी से जुड़ा काला सच छिपा है, जिसमें वो इतना काम करने के बाद भी बुढ़ापा अच्छे से नहीं बिता पाते. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों बाजीगर के इस कॉमेडियन का है, जो 86 की उम्र में डॉक्टर भी फीस भी नहीं चुका पा रहा. पढें पूरी खबर…
भारत में Michael मूवी रिलीज हो चुकी है. हर कोई इस फिल्म के बारे में अपनी अपनी राय दे रहा है. इसी बीच जब कुछ लोगों ने इस फिल्म पर उंगली उठाई, तो अनुपम खेर फिल्म के बचाव में बोल पड़े और जिंदगी के बारे में जरूरी ज्ञान दिया. पढें पूरी खबर…
अगर आप भी सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह 7 वेब सीरीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं. इनके क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा सकते हैं. अगर आप ऐसी ट्विस्ट से भरी कहानियां देखना पसंद करती हैं, तो सारे नाम नोट कर लें. पढें पूरी खबर…
सभी ने Panchayat सीरीज जरूर देखी होगी. प्रधान और सचिव जी के बीच नोंक-झोंक, तो रिंकी से इश्कबाजी दर्शकों को खूब पसंद आई. लेकिन इसी सीरीज का एक एक्टर ऐसा भी था, जो अपने शुरुआती दिनों में छुआ-छूत जैसी कुप्रथा का शिकार हुआ था. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर…
रुबीना दिलैक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. हाल ही में रुबीना मालदीव में अपनी फैमिली के साथ विकेशन मना रही हैं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने खूबसूरत तस्वीर साझा की. वहीं स्टोरी पर स्वागत का वीडियो भी साझा किया.
https://www.instagram.com/p/DXl1qabjYeZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इस समय भारत अपने नए ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ (Fenty Beauty) के लॉन्च के लिए आईं हुई हैं. इस बीच कई बड़े सिलेब्रिटीज और इंफ्लुएंसर साथ नजर आए. तभी अंबानी परिवार ने रिहाना को प्राइवेट लंच के लिए इंवाइट किया. रिहाना इस प्राइवेट लंच के लिए अंबानी हाउस पहुंची हैं, जहां ईशा, श्लोका, राधिका और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया और साथ में भारतीय नृत्य, कला और संस्कृति का आनंद लिया.
ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इस समय भारत अपने नए ब्रांड ‘फेंटी ब्यूटी’ (Fenty Beauty) के लॉन्च के लिए आईं हुई हैं. इस बीच कई बड़े सिलेब्रिटीज और इंफ्लुएंसर साथ नजर आए. तभी अंबानी परिवार ने रिहाना को प्राइवेट लंच के लिए इंवाइट किया. रिहाना इस प्राइवेट लंच के लिए अंबानी हाउस पहुंची हैं, जहां ईशा, श्लोका, राधिका और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया और साथ में भारतीय नृत्य, कला और संस्कृति का आनंद लिया.
अगर आप खौफनाक फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो Netflix पर यह डॉक्यू-सीरीज आपको काफी पसंद आ सकती है. इस हत्याकांड ने पूरी दिल्ली को हिला दिया था. सीरीज में एक एक व्यक्ति से उस दौरान की घटना के बारे में पूछा गया था. पढें पूरी खबर…
समांथा प्रभु अक्सर जिंदगी से जुड़े कई गहरे विचार शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने ‘अभी और पहले’ की चीजों पर बात की. यानी ‘अभी उनके पास क्या है और उन्होंने क्या पीछे छोड़ दिया?’ उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मीनिंगफुल पोस्ट के जरिए बहुत जरूरी संदेश फैंस को दिया है.
https://www.instagram.com/p/DXlVE7WGjA0/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में 87,000 रुपये गंवा बैठे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस बात का जिक्र किया और अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने उन्हें कार्ड ब्लॉक कराने की सलाह दी.
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रोमांटिक ड्रामा फिल्म रिलीज हुई, जो आते ही प्लेटफॉर्म पर छा गई. इस 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म को कई लोग बड़े मन से देख रहे हैं. इसीलिए लगातार नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. पढें पूरी खबर…
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. 9वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 101.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के लोग शारीरिक तौर पर काफी फुर्तीले स्वभाव के होते हैं. इनके पास विशेष तरह की शक्ति होती है, जिसकी वजह से यह हमेशा शारीरिक तौर पर सक्रिय रहते हैं. इन्हें खेल-कूद के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलती है. पढें पूरी खबर…
नेटफ्लिक्स पर ‘नी फॉरएवर’ ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं इस फिल्म में सुदर्शन गोविंद और अर्चेना रवि लीड रोल में हैं. फैंस को ये काफी पसंद आ रही है.
प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम PBKS दिल्ली कैपिटल्स से जीत गई है. एक्ट्रेस ने अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा की फोटोज वायरल हो रही हैं.
अनिल कपूर की 24 सीरीज जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने फैंस को काफी पसंद किया गया है. इस सीरीज में अनिल कपूर फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर
अविनाश तिवारी की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को भी रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 1.03 का बिजनेस ही किया है. वहीं इस फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1.23 करोड़ है. इस फिल्म में अविनाश तिवारी के साथ-साथ मेधा शंकर लीड रोल में हैं.
मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन 4’ पर बड़ा अपडेट सामने आया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को नए सीजन की हिंट दी है. अब फैंस की एक्साइटमेंट तेज हो गई है. पढ़िए पूरी खबर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 10.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.36 करोड़ है.
‘सैयारा’ की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं. शानू ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं और उन्होंने पति के चेहरे को छिपाया हुआ है. सोशल मीडिया पर शानू शर्मा की फोटोज वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर
दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. 1970 के दशक में एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक थीं. वहीं उन्होंने साल 1967 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी. इस दौरान एक्ट्रेस बंगाली फिल्म ‘बालिका वधू’ में नजर आई थीं.
रितेश देशमुख की अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को UA सर्टिफिकेट मिल गया है. वहीं फिल्म की कितनी लंबी है, इस बात का खुलासा भी हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार रितेश देशमुख की फिल्म 3 घंटे 15 मिनट और 5 सेकंड लंबी है. वहीं फिल्म को यूए सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है, हालांकि इस दौरान फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं. अब ये फिल्म 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
https://www.instagram.com/p/DXWnsPJodRi/
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in