Bihar Breaking News: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन आज (सोमवार, 27 अप्रैल) से शुरू हो रहा है. इसको लेकर पटना मेट्रो की सेवा आज सारा दिन बंद रहेगी. कल यानी 28 अप्रैल से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से फिर से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बहाल हो जाएगी.
Trending Photos
Bihar News Today Live Updates: भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन आज (सोमवार, 27 अप्रैल) से शुरू हो रहा है. इसके लिए CMRS की टीम पटना पहुंच रही है. इस दौरान इन दो नए स्टेशनों- खेमनीचक और मलाही पकड़ी का निरीक्षण किया जाएगा. यह टीम मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन के ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, प्लेटफॉर्म सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और अन्य तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी. सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे उतरने के बाद उद्घाटन की तारीख तय होगी. इसको लेकर आज 27 अप्रैल को मेट्रो रेल सेवा आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी. इसके बाद 28 अप्रैल से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से फिर से यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा बहाल हो जाएगी.
Bihar News Today Live Updates: पटना में स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव
भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए पटना के जिलाधिकार ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है. नए आदेश के मुताबिक, सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग आठ तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद प्रतिबंध रहेगा. जिला प्रशासन ने कहा कि यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा.
Bihar News Today Live Updates: कटिहार में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत
कटिहार के मौसम में रविवार (26 अप्रैल) को बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारी बारिश के साथ एक जोरदार तूफान पूरे जिले में छा गया. कई इलाकों में ठनका गिरने से दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं. अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान आजमनगर की शीतलमुनि पंचायत के रहने वाले मो. अब्बास (65), कोढ़ा प्रखंड की चांदवा पंचायत के मंगलेश कुमार (27), और सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर सुखासन गांव के रहने वाले अकमल हुसैन (45) के रूप में हुई है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.