Stock in News: साल 2026 का तीसरा सबसे खराब स्मॉलकैप स्टॉक, अब नए सीईओ के नाम पर शेयरों में अपर सर्किट – Moneycontrol Hindi

Cohance Lifesciences Shares: फार्मा कंपनी कोहेंस लाइफसाइंसेज के शेयर आज तूफानी स्पीड से ऊपर चढ़े। इसके शेयरों में नए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और ग्रुप सीईओ के तौर पर उमंग वोहरा के ऐलान ने जोश भरा है। कंपनी ने आज इससे जुड़ी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी तो निवेशक शेयरों पर टूट पड़े। खरीदारी के रुझान में कोहेंस लाइफसाइंसेज के शेयर रॉकेट की स्पीड से उछलकर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। फिलहाल बीएसई पर यह 20% के अपर सर्किट ₹432.70 (Cohance Lifesciences Share Price) पर बना हुआ है।

आज शेयरों की तेजी का फायदा ये हुआ कि इस साल 2026 में यह जितना कमजोर हुआ था, उसका करीब आधा तो एक ही दिन रिकवर हो गया। हालांकि इसके बावजूद इस साल यह करीब 20% कमजोर ही है। आज की तेजी से पहले यानी शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से यह इस साल 2026 में 31% कमजोर था और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स का तीसरा सबसे कमजोर स्टॉक था।

Umang Vohra के नाम पर क्यों बढ़ी Cohance Lifesciences की चमक?

कोहेंस लाइफसाइंसेज ने उमंग वोहरा को नया एग्जेक्यूटिव चेयरमैन और ग्रुप सीईओ बनाने का ऐलान किया है। वह 1 मई 2026 को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे तो 20 मई 2026 से ग्रुप सीईओ का। कंपनी के मौजूदा एग्जीक्यूटिव चेयरमैन विवेक शर्मा व्यक्तिगत वजहों से पद छोड़ रहे हैं लेकिन एडवाइजर के तौर पर वह नौ महीने कंपनी से और जुड़े रहेंगे। वहीं उमंग वोहरा की बात करें तो पिछले साल अक्टूबर 2025 में उन्होंने सिप्ला के ग्रुप सीईओ पद से इस्तीफा दिया था और उनका नोटिस पीरियह 31 मार्च 2026 को खत्म हुआ। उनकी जगह सिप्ला में अचिन गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

कोहेंस लाइफसाइंसेज के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 25 अप्रैल 2025 को बीएसई पर यह ₹1206.05 के भाव पर था। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 11 महीने में यह 77.79% फिसलकर 9 मार्च 2026 को ₹267.85 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

RBL Bank धड़ाम, मार्च तिमाही के रिजल्ट के बाद मैनेजमेंट ने दी चेतावनी तो 5% टूटे शेयर 

Sun Pharma खरीद रही अमेरिका में लिस्टेड कंपनी, इन फायदों पर शेयर बने रॉकेट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News