—विज्ञापन—
Tv TRP Top 10: टीवी टीआरपी की इस हफ्ते की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमें देखने के लिए मिलता है कि कौन से शोज का क्या हाल है. इस हफ्ते की भी चौंकाने वाली लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में टॉप 5 में ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जैसे शोज शामिल हैं. चलिए बताते हैं किसकी टीआरपी गिरी है और कौन टॉप पर है.
टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी कहू थी 2’ टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय शो में लीड रोल में हैं. इसमें नए ट्विस्ट दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. टीआरपी चार्ट में ये शो नंबर 1 पर बना हुआ है. (Photo- IMDb)
इस लिस्ट में टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ दूसरे नंबर बना हआ है. इसमें शरद केलकर और निहारिका चौकसे अहम रोल में हैं. इसका प्रीमियर 7 जुलाई, 2025 को किया गया था. इसकी रेटिंग 1.9 है. इसे हर रात 9 बजे जी टीवी पर देख सकते हैं. (Photo- IMDb)
वहीं, ‘अनुपमा’ की टीआरपी लगातार गिर रही है. 2020 से ही ये शो काफी धूम मचा रहा है. रूपाली गांगुली का लीड रोल वाला यह स्टार प्लस इस हफ्ते 1.8 की टीआरपी रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है. इसे जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. (Photo- IMDb)
टीवी शो ‘गंगा माई की बेटियां’ को भी दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जाता है. यह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जिसे 1.8 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)
अभिषेक शर्मा और प्रिया ठाकुर का शो ‘वसुधा’ का प्रीमियर 16 सितंबर, 2024 को हुआ था. ये शो जी5 पर देख सकते हैं. वहीं, टॉप टीआरपी की लिस्ट में ये शो 5वें नंबर पर है. इसकी रेटिंग 1.7 है. (Photo- IMDb)
‘उड़ने की आशा’ की टीआरपी 1.7 है. ये टॉप 10 की लिस्ट में छठे स्थान पर बना हुआ है. (Photo- IMDb)
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप 10 में सातवें स्थान पर बना हुआ है. इसकी रेटिंग 1.6 है. ये पिछली बार 9वें नंबर पर है. (Photo- IMDb)
टीवी सीरियल ‘नागिन 7’ भी इस लिस्ट में 8वें नंबर पर आ गया है. प्रियंका चाहर चौधरी के इस शो को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया. इसके पहले ये शो टॉप 5 में था. लेकिन अब लगातार इसकी टीआरपी में गिरावट दर्ज की गई है. (Photo- IMDb)
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस लिस्ट में नौवे नंबर पर है. इसकी रेटिंग 1.5 है. (Photo- IMDb)
वहीं, 10वें नंबर पर टीवी शो ‘लक्ष्मी निवास’ है. पहले ये शो टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया था. (Photo- IMDb)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in