बागपत के दाहा गांव निवासी निशानेबाज हिमांशु राणा ने काहिरा, मिस्र में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल कर देश का प्रतिनिधित्व किया।
यह विश्व कप 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चला था। हिमांशु राणा ने इस प्रतियोगिता में टीम और व्यक्तिगत दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक अपने नाम किया।
चौधरी केहर सिंह शूटिंग रेंज बड़ौत के कोच निखिल सिरोही ने बताया कि हिमांशु राणा के पिता रामधन सिंह राणा दाहा गांव के एक साधारण किसान हैं। वे खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
हिमांशु की इस सफलता पर गांव में उनके परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। गांव लौटने पर विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर उनके पिता रामधन सिंह राणा, ब्रजपाल सिंह, सतेंद्र राणा, गुल्लू राणा, सत्यपाल राणा, रामफल, सोमपाल राणा, देवेंद्र और मोहित राणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.