IPL 2026 DC vs RCB Live Score: बेंगलुरु से अपने घर पर भिड़ेगी दिल्ली, थोड़ी देर में होगा टॉस – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे होगी, वहीं टॉस 7 बजे देखने को मिलेगा.
DC vs RCB Live Score, IPL 2026 Todays Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेला जाएगा. ये मैच दिल्ली की टीम अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नजर सीजन की छठी जीत पर होगी. वहीं, दिल्ली जीत के साथ टॉप-5 में एंट्री कर लेगी.
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अभी तक 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, दिल्ली की टीम 13 मैच ही जीत सकी है. यानी इस भिड़ंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी रहता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, डेविड मिलर, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आकिब डार, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, करुण नायर, मिचेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, पृथ्वी शॉ, अजय जादव मंडल, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.
Published On – Apr 27,2026 6:19 PM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News