बेटे के लिए पिता बना खूंखार, शुरू की खूनी जंग, OTT की इस फिल्म का सस्पेंस देख झन्ना जाएगा माथा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आपको ‘दृश्यम’ जैसी थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं. जिसकी कहानी देख कर आपके होश उड़ जाएंगे. इस मूवी की कहानी एक पिता के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने परिवार और अपनी प्यारी कार के लिए हद से गुजार जाने को तैयार रहता है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
आज के दौर में OTT प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जा रही है, जिसे दर्शक भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आप भी ओटीटी पर बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म लेकर आए हैं, जिसे आप ओटीटी पर देखने का प्लान कर सकते हैं. यह फिल्म सस्पेंस और रोमांच से भरी हुई है, जो आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल Thudarum है. इस मूवी को आप ओटीटी पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी एक पिता के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी में आपको कई सीन्स भावुक कर देने वाले हैं. आप इस फिल्म को अपने पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान कर सकते हैं.
Thudarum फिल्म में आपको एक पुरानी एम्बेसडर कार भी देखने को मिलती है. फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में नजर आए हैं. मूवी में दिखाया गया है कि एक्टर को पुरानी एम्बेसडर कार से काफी लगाव है. हालांकि एक दिन अचानक एम्बेसडर कार पुलिस स्टेशन चली जाती है. हम आपको मूवी की स्पॉइलर नहीं बताएंगे. वरना आपको मूवी देखने में मजा नहीं आएगा.
अगर आपने अभी तक Thudarum फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस मूवी को 15 करोड़ रुपये के बजट के साथ तैयार किया गया था. वहीं फिल्म ने 230 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म को आईएमडीबी ने 7.5 की शानदार रेटिंग भी दी है. फिल्म में आपको  ‘दृश्यम’ जैसी लगती है, इस मूवी में जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News