रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
मनोरंजन की दुनिया के लिए आज का दिन (28 अप्रैल 2026) काफी गहमागहमी भरा है। बॉक्स ऑफिस पर जहां ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के बीच जबरदस्त रेस लगी है। वहीं फिल्म गलियारों से सितारों के बेबाक बयान सुर्खियों में हैं। ऐसे में हम इस लाइव फीड के जरिए आप तक दिनभर के सबसे बड़े अपडेट्स पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
चलिए सबसे पहले आपको बॉक्स ऑफिस का अपडेट देते हैं। ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में 75% की गिरावट देखने को मिली है। सोमवार (डे 11) के दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन 117.05 करोड़ रुपये जा पहुंचा है। (ये भी पढ़ें: भूत बंगला का डे 11: अक्षय कुमार की फिल्म ने स्त्री को पछाड़ा, पर क्या भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाई?)
‘धुरंधर 2’ का हाल
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 41 दिन (डे 0 से लेकर डे 40 तक) हो गए हैं। इन 41 दिनों में इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,131.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,779.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने हिलाया बाहुबली 2 का सिंहासन, देखें वर्ल्डवाइड टॉप 2 बनने में अब कितनी कसर बाकी?)
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हुए स्पॉट
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार नजर आई हैं। उन्हें मुंबई के एयरपोर्ट पर अपने पति रणवीर सिंह के साथ देखा गया।
फराह को था अपारशक्ति की काबिलियत पर शक
फराह ने बताया कि जब वह पहली बार अपारशक्ति से मिली थीं, तो उन्हें अपारशक्ति की काबिलियत पर शक था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि एक RJ, एक्टर कैसे बन पाएगा। फराह ने अपारशक्ति की पत्नी से कहा, ‘जब यह फिल्मों में आ रहा था, तो मुझे लगा था कि एक RJ भला फिल्मों में कैसे आएगा, लेकिन इसने तो कमाल ही कर दिया यार। इतना ही नहीं, यह एक बहुत अच्छा एक्टर भी बन गया है।’
फराह खान का बयान
फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग का अगला एपिसोड शूट करने अपारशक्ति खुराना के घर पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि उन्हें कभी-कभी ऐसा लगता है कि अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग आयुष्मान खुराना से अच्छी है। बता दें, आयुष्मान और अपारशक्ति भाई हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play