The Kerala Story 2 OTT Release Date में बड़ा ट्विस्ट, जानिए अब कब और कहां देखें यह फिल्म? – Asianet News Hindi

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ अब OTT पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। थिएट्रिकल रन और विवादों के बाद यह फिल्म डिजिटल दर्शकों के बीच आने जा रही है, जिससे इसकी पहुंच और भी बड़ी हो जाएगी। लेकिन इसकी OTT रिलीज़ डेट में बड़ा ट्विस्ट आ गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की डिजिटल रिलीज पहले तय तारीख से करीब एक हफ्ता पहले कर दी गई है। पहले इसे 8 मई 2026 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा था, लेकिन अब मेकर्स ने इसे प्रीपोन कर दिया है। हालांकि, हिंदी वर्जन के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी। शुरुआती रिलीज में साउथ लैंग्वेज वर्जन—तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम—पहले उपलब्ध हो सकते हैं, जबकि हिंदी वर्जन बाद में प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा।
यह फिल्म एक पॉलिटिकल और सोशल ड्रामा है, जो विवादित और संवेदनशील मुद्दों को छूती है। ‘गोज़ बियॉन्ड’ टैगलाइन के साथ यह पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर तीखा वार करती है। यही वजह है कि फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।
फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। स्टार कास्ट में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसी एक्ट्रेसेस ने लीड रोल निभाया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News