प्रतापगढ़: छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, घर से उठाकर बाग में ले गए दरिंदे; पेड़ से लटका मिला शव – AajTak

Feedback
UP News: प्रतापगढ़ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां हाल ही में इंटरमीडिएट पास करने वाली एक मेधावी छात्रा को घर से उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर शव को बाग में एक पेड़ से लटका दिया गया. पुलिस ने इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर एक नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लिया है.
 
दरअसल, एक ग्रामीण ने सबसे पहले शव को पेड़ से लटका देखा. उसने तत्काल गांववालों और फिर मानिकपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कुंडा क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता, मानिकपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, कुंडा कोतवाल मनोज पांडेय और नवाबगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर युवती की चप्पल और अंडरगार्मेंट भी बरामद हुए हैं.  .
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप का खुलासा हुआ और पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर छात्रा के एक नाबालिक प्रेमी को हिरासत में लिया है पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की धारा बढ़ा कर नाबालिक प्रेमी को बाल सुधार गृह भेजनी की तैयारी कर रही है.
मृतका ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी. वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती थी, जिसके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं. परिवार में माता-पिता के अलावा 6 बहनें और 4 भाई हैं; मृतका 5वें स्थान पर थी.
सुबह हुई घर से गायब
मृतका की मां के अनुसार, रविवार रात करीब 2 बजे जब वह उठीं, तो बेटी कमरे में सो रही थी. हालांकि, सुबह वह घर में नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों को आशंका है कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और इस वारदात को अंजाम दिया.
नाबालिग प्रेमी और दोस्तों की करतूत
ASP  ब्रिजनंदन राय ने बताया कि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या का जिक्र किया गया है. हालांकि, पुलिस ने एक नाबालिग  प्रेमी को हिरासत में लिया है, जिसमें प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News