Varanasi News: पीएम मोदी नए भारत के निर्माता : योगी – inextlive

वाराणसी (ब्यूरो)। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नए भारत के निर्माता हैं और उनके विजन से देश &विरासत से विकास&य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के लिए विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के अन्य दलों ने जो प्रयास किए, उसके खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। सीएम मंगलवार को पीएम मोदी की उपस्थिति में बरेका ग्राउंड में आयोजित &नारी वंदन सम्मेलन&य को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने सम्मेलन के दौरान प्रदेश की आधी आबादी और पूरे प्रदेशवासियों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पीएम के विजन का ही परिणाम है कि आज हम सभी नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह नया भारत न केवल भौतिक विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है, बल्कि समग्र विकास की अवधारणा को भी साकार कर रहा है। &विरासत से विकास&य की इस नई यात्रा के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर रहा है। भारत को एक नई पहचान दिला रहा है।
काशी आज पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र
सीएम ने कहा कि हम सब काशीवासी हैं, लेकिन काशी के बारे में जो धारणा पहले थी, वह पिछले 11–12 वर्षों में बदलती हुई दिखाई दी है। काशी आज पूरी दुनिया के आकर्षण का केंद्र बन गई है। काशी, जो बाबा विश्वनाथ की शाश्वत चेतना का केंद्रबिंदु रही है, वह आज भव्य काशी विश्वनाथ धाम के रूप में पुनः हम सभी के सामने प्रकट हुई है। विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय न केवल काशी, बल्कि उत्तर प्रदेश और पूरे देश में दिखाई दे रहा है। पीएम ने जिस परिवर्तन की शुरुआत काशी से की, वह आज पूरे देश में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। जिसने भारत की सनातन परंपरा को जीवंतता प्रदान की और भारत की आत्मा को अपने भीतर संजोए रखा, वही काशी आज एक नए कलेवर में दुनिया के सामने दिखाई दे रही है।
आभार व्यक्त करने उमड़ी बहनें
सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के लिए विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, सपा ने जो प्रयास किए, उसके खिलाफ देश में आधी आबादी के आक्रोश की प्रतिध्वनि सुनाई दे रही है। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वागत के लिए उमड़ी बहनें इस बात की गवाह हैं कि प्रधानमंत्री के प्रत्येक मिशन के साथ आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।
सिक्किम से सीधे काशी पहुंचे
भीषण गर्मी के बावजूद सम्मेलन में दोपहर 3 बजे से ही उपस्थित बहनों का अभिवादन करते हुए सीएम ने कहा कि पीएम पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दौरे के बाद सीधे काशी पहुंचे हैं। वह यहां नारी शक्ति से संवाद करने, मां गंगा, मां अन्नपूर्णा और बाबा विश्वनाथ को नमन करने आए हैं। इस अवसर पर गर्वनर आनन्दी बेन पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
————-
गवर्नर व सीएम ने किया पीएम का वेलकप
पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी पहुंचे। यहां बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर गवर्नर आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ देकर उनका वेलकम किया।
सीएम ने भाजपा अध्यक्ष संग किया दर्शन-पूजन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी रहे। दोनों नेताओं ने बाबा विश्वनाथ से सुखी, समृद्ध देश-प्रदेश की कामना की। इसके पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का पुष्प गुच्छ देकर वेलकम किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर आदि थे।
Copyright © 2026. All Rights Reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News