HoroscopeSagittarius Horoscope Rashifal 29 April 2026, धनु राशिफल: आज आपका ध्यान अलग-अलग दिशाओं में जा सकता हैं। कोई भी योजना सुनने में अच्छी लग सकती है, लेकिन क्या आप उसे अपने समय, पैसे और ऊर्जा के हिसाब से सही तरीके से निभा पाएंगे या नहीं। आज खुले मन से रहें, लेकिन दिन को व्यवस्थित रखें। यह साफ करें कि कौन क्या करेगा, कब मिलना है और योजना आपके शेड्यूल के अनुसार ठीक है या नहीं। आज आपको हर चीज के लिए हां कहने की जरूरत नहीं है। कम लेकिन सही तरीके से निभाई गई प्लानिंग, अधूरी बातों से बेहतर होती है। ऐसे में अगर आज कोई भी काम तभी सफल रहेगा, जब आप उसे पूरी प्लानिंग के साथ करेंगे।
आज रिश्ते में हल्की-फुल्की बातचीत से भी माहौल अच्छा बन सकता है। आज अचानक मूड या प्लान बदल सकते हैं। इसलिए किसी एक पल को ज्यादा बड़ा बनाकर उम्मीद न रखें। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ग्रुप, ऑनलाइन या कैजुअल मीटिंग में हो सकती है। जो पहले से रिलेशन में हैं, उन्हें समय और स्पेस का बैलेंस बनाए रखना होगा ताकि कोई उपेक्षित महसूस न करे। ऐसे में प्यार तब बेहतर रहेगा जब आप जितना कहें, उतना निभाएं।
आज नेटवर्किंग, मीटिंग, या ग्रुप प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता रह सकती है। किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए अच्छा मौका मिल सकता है, लेकिन इसके लिए सही तालमेल जरूरी होगा। छोटी सी भी लापरवाही होने से काम बिगड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोग अपने डेडलाइन और काम को व्यवस्थित रखें। बिजनेस करने वालों को ग्राहकों और प्लानिंग पर ध्यान देना होगा। छात्रों को पढ़ाई में स्पष्ट सवाल तय करके आगे बढ़ना चाहिए। आज सफलता तभी मिलेगी जब आप अपने काम को सही तरीके से पूरा करेंगे।
आज घूमने-फिरने, सीखने, गिफ्ट या किसी प्लान पर खर्च बढ़ सकता है। खर्च करते समय ध्यान रखें कि यह आपके बजट में ही रहे और बचत पर असर न पड़े। जल्दबाजी में पैसे खर्च करने से बचें। निवेश या ट्रेडिंग से पहले पूरी जानकारी जरूर जांच लें। किसी भी बुकिंग या पेमेंट से पहले शर्तें साफ कर लें। आज पैसे संभलकर खर्च करने से ही फायदा होगा।
आज ज्यादा व्यस्तता होने की वजह से इसका असर शरीर पर असर पड़ सकता है, खासकर पाचन, नींद और पैरों में जकड़न महसूस हो सकती है। अनियमित खाने और लगातार भागदौड़ से थकान बढ़ सकती है। ऐसे में समय पर खाना खाएं, पानी पीते रहें और लंबे समय तक बैठने या यात्रा के दौरान बीच-बीच में स्ट्रेच करें। शाम को ज्यादा काम या प्लान न रखें। हल्का और संतुलित दिनचर्या रखने से शरीर बेहतर महसूस करेगा।
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play