—विज्ञापन—
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की गई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सौम्या टंडन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं.
आपको बताते हैं कि राकेश बेदी ने ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली का किरदार निभाया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राकेश बेदी ने ‘धुरंधर’ से पहले भी लोगों का दिल जीता है.
दरअसल, राकेश बेदी ने सब टीवी का सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी नजर आए हैं. उन्होंने इस टीवी सीरियल में तारक मेहता के बॉस का रोल प्ले किया है.
वहीं एंड टीवी का कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में भी राकेश बेदी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. दरअसल, इस शो में उन्होंने अंगूरी भाभी के डैडी का रोल प्ले किया है. इस टीवी सीरियल में उनका किरदार लोगों को काफी पसंद आया था.
राकेश बेदी ने आदित्य धर की फिल्म ‘ऊरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी नजर आए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ‘चश्में बद्दूर’ में ओमी का रोल प्ले किया था.
आपको बता दें कि राकेश बेदी ने ‘ये जो है जिंदगी’ में राजा का किरदार निभाया था. इतना ही नहीं राकेश बेदी ने सनी देओल की फिल्म गदर में वैद कीमती लाल का रोल प्ले किया था. हालांकि, साल 2014 में रिलीज हुए धारावाहिक ‘कुबूल है’ में नजर आए थें. इस शो में उनका फनी किरदार सबको काफी ज्यादा पसंद आया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in