—विज्ञापन—
भारत में सोने-चांदी के गहने लोगों के लिए हमेशा से ही पहली पसंद रहे हैं. भारत में सोना हमेशा से ही निवेश और रस्मों के लिए पहली पसंद है. भारत में आज तो सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन बीते कुछ समय पहले भारत में सोने-चांदी के दामों ने आसमान छुआ है. लेकिन क्या आपल जानते हैं कि हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में सोने की कीमतें भारत के मुकाबले कितनी है? आप कहीं ये तो नहीं सोच रहे हैं कि बांग्लादेश में सोने-चांदी की कीमतें कम हैं… तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. इस समय बांग्लादेश में आयात शुल्क और स्थानीय मांग के कारण सोने के रेट आसमान छू रहे हैं. आइए जानते हैं कि बांग्लादेश में 24 कैरेट सोने की कीमत क्या है?
13 अप्रैल 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में 24 कैरेट सोने की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. वहां एक ग्राम 24 कैरेट का भाव लगभग 18,763 बांग्लादेशी टका (BDT) चल रहा है.
वहीं, अगर हम इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो यह करीब 13,000 से 14,000 रुपये प्रति ग्राम से भी ऊपर है. पड़ोसी देश होने के बावजूद वहां सोने की कीमतों में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव और स्थानीय टैक्स व्यवस्था पर निर्भर करती है.
जब हम भारत और बांग्लादेश में सोने की कीमतों की तुलना करते हैं, तो भारत में सोना खरीदना बांग्लादेश के मुकाबले ज्यादा किफायती है. भारत में जहां 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम (एक तोला) की कीमत 1,51,686 के आसपास बनी हुई है, तो वहीं, बांग्लादेश में यही मात्रा भारतीय करेंसी के हिसाब से 1.38 लाख से लेकर 1.85 लाख रुपये तक जा सकती है.
यानी शुद्धता के मामले में बांग्लादेश का बाजार फिलहाल भारतीय खरीदारों के लिए काफी महंगा है. बांग्लादेश में सोने के भाव इतने ज्यादा होने के पीछे का मुख्य कारण वहां का भारी आयात शुल्क है. इसके अलावा, वहां सोने की सप्लाई और डिमांड के बीच का अंतर भी कीमतों को प्रभावित करता है.
बांग्लादेश अपनी सोने की जरूरतों के लिए काफी हद तक विदेशी आयात पर निर्भर है. जब भी वैश्विक बाजार में अस्थिरता आती है या डॉलर के मुकाबले टका कमजोर होता है, तो उसका सीधा असर वहां के सर्राफा बाजार पर पड़ता है, जिससे आम आदमी के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो जाता है.
इन दिनों बांग्लादेश के बाजारों में रेड गोल्ड (लाल सोना) नाम की एक चीज काफी चर्चा में है, जिससे ग्राहकों को सतर्क रहने की जरूरत है. यह देखने में भले ही सोने जैसा लगे, लेकिन यह असली सोना नहीं है. इसकी कीमत महज 90 रुपये प्रति ग्राम के आसपास होती है, जो इसे आकर्षक बनाती है. बता दें कि असल में यह चांदी, तांबे और अन्य धातुओं का एक मिश्रण होता है. कई लोग इसे असली समझकर धोखा खा जाते हैं, इसलिए खरीदारी करते समय शुद्धता की जांच करना बहुत जरूरी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in