Exit Poll Result 2026: केरल में लौट रही कांग्रेस! BJP और लेफ्ट गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें, जानें… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सभी को इन राज्यों के नतीजों का इंतजार है, जोकि 4 मई को आने है. असल नतीजों से पहले अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं. इस साल केरल की भी 140 सीटों पर चुनाव हुआ है, यहां सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की जरूरत है. एग्जिट पोल ने काफी हद तक साफ कर दिया है कि केरल में लेफ्ट का किला बरकरार रहेगा या इस बार कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रही है.
Peoples Insight के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में UDF को 66 से 76, LDF को 58 से 68, BJP को 10 से 14 और अन्य को 0 से 1 सीट मिल सकती है. हालांकि अलग-अलग एग्जिट पोल में ये नंबर बदल रहे हैं, लेकिन सभी एग्जिट पोल केरल में कांग्रेस गठबंध (UDF) की सरकार बना रहे हैं.
Peoples Insight के अलावा 6 और एजेंसियों ने केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजो पर अपना सर्वे किया है. जिसमें- Axis My India, Matrize, JVC, VoteVibe, People’s Pulse, PMARQ शामिल है.
इन पोल ऑफ पोल्स के हिसाब से 2016 से केरल में राज कर रहे लेफ्ट पार्टियों के गठबंधन को झटका मिल रहा है और केरल में कांग्रेस की वापसी होती दिख रही है. बता दें, कांग्रेस गठबंधन (UDF) का गठन 1979-1980 में के. करुणाकरन के नेतृत्व में हुआ था, यह LDF (वाम मोर्चा) के मुकाबले में बनाया गया था.
ये भी पढ़ेंAssam Exit Poll Result 2026: असम में फिर से हिमंत सरकार! BJP और कांग्रेस गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें? जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News