—विज्ञापन—
पंजाब नेशनल बैंक में जिन ग्राहकों का खाता, उनके लिए अहम जानकारी बैंक की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई है. बैंक ने पोस्ट में ऐसे अकाउंट होल्डर्स को चेतावनी जारी की है, जिनके खाते में तीन साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ. अगर 15 अप्रैल तक कोई लेन देन न हुआ तो 16 अप्रैल से खाते बंद कर दिए जाएंगे.
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से आधिकारिक सूचना में यह स्पष्ट करते हुए कहा कि खाते बंद उन्हें खाताधारकों के होंगे, जिनके खाते का बैलेंस जीरो है और उसमें तीन साल से कोई लेन देन नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बैंक ने ऐसे खातों को एक्टिव करने की अपील की है.
पंजाब नेशनल बैंक ने खाताधारकों को चेतावनी के साथ अपने खातों को 15 अप्रैल तक रिएक्टिव करने की अपील की है. साथ ही, केवाईसी की प्रक्रिया भी समझाई है, जिसके लिए खाताधारक को अपने नजदीकी पीएनबी ब्रांच में जाने को कहा गया है, ताकि उसका खाता आगे भी एक्टिव रह सके.
पंजाब नेशनल बैंक ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्पष्ट कर दिया है कि 15 अप्रैल तक खाते में ट्रांजेक्शन न करने वालों के खाते बंद कर दिए जाएंगे. 16 अप्रैल से पहले खाते की केवाईसी कंप्लीट करने और लेन देन दिखाकर ही अपने खाते को बंद होने से बचा सकते हैं.
पंजाब नेशनल बैंक ने इस फैसले को लेने के पीछे की वजह भी स्पष्ट की है. बैंक के इस एक्शन का उद्देश्य बेकार पड़े खातों से जुड़े जोखिम को कम करना है. बैंक का मानना है कि ऐसे खातों से धोखाधड़ी की आशंका बढ़ती है. साथ ही केवाईसी पूरी करना बैंक के अहम नियमों में से एक है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in