लू के थपेड़ों के बीच IMD ने दी गुड न्यूज! कई राज्यों में बदलने वाला है मौसम; अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश देगी सुकून! – Zee News

30th April 2026 Weather Alert: लू के थपेड़ों के बीच IMD ने बड़ी गुड न्यूज है. अगले 5 तक कई राज्यों में मसौम अब बदला-बदला रहने वाला है. इस अवधि में आंधी-बारिश आती रहेगी, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है. 
 
Trending Photos
IMD Weather Alert 30th April to 3rd May 2026: देशभर में लोगों को इन दिनों जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. सुबह होते ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाना शुरू कर देती है, जो देर शाम सूरज ढलने के बाद ही कुछ कम होती है. हालांकि, बुधवार सुबह आई आंधी और बूंदाबांदी से लोगों को इस झुलसाते मौसम से कुछ राहत जरूर मिली. लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर उतना ही तेज गर्म हो गया. लोगों के मन में सवाल है कि क्या यह गर्म मौसम आगे भी बना रहेगा या इसमें राहत मिलने वाली है. इस बारे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है. आइए, आपको बताते हैं कि अगले 5 दिनों में दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है. 

अगले 5 दिनों तक रहेगा मिश्रित मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में अगले 5 दिनों तक लोगों को मिश्रित मौसम देखने को मिलेगा. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी बनी रहेगी, जबकि पूर्वोत्तर और कुछ पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश तथा आंधी-तूफान की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 29 अप्रैल के बाद लू जैसे हालात से कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि तेज गर्मी बनी रहेगी. पश्चिम राजस्थान में 1-3 मई को फिर से लू चलने की आशंका है. इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 44°C तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

दिल्ली-एनसीआर में लू से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में भी 30 अप्रैल से लू की तीव्रता कम होने के संकेत हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चल सकती हैं. तापमान करीब 40°C के करीब पहुंचेगा, जिससे अलर्ट रहने के जरूरत है. हल्की बारिश से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन भारी उमस की वजह से गर्मी का एहसास अधिक होगा.
IMD ने अनुमान जताया है कि 30 अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान आ सकता है. साथ ही, 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 1 मई को क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहेंगे, 2 मई को सामान्य बादल दिखाई देंगे और 3 मई को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेगी. दूसरे शब्दों में कहें तो अगले 5 दिन अब लोगों के लिए राहत भरे रहने वाले हैं. 

इन राज्यों में बारिश की संभावना

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमालय से पश्चिम बंगाल के हिस्सों और सिक्किम में अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं. बिहार, झारखंड और ओडिशा में आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है. जबकि, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 30 अप्रैल को छिटपुट बारिश और आंधी संभव है.
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 2 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ने की संभावना है. जिससे यहां पर भी लोगों को गर्म मौसम से राहत मिल सकती है. 
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अमर उजाला, नवभारत टाइम्स और जी न्यूज चैनल में काम कर चुके हैं. अब जी न्यूज नेशनल हिंदी वेबसाइट में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और जियो पॉलिटिकल मामलों पर गहरी पकड़ हैं.…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News