West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया है। एक और एग्जिट पोल में भाजपा के लिए खुशखबरी आई है। न्यूज-18 और वोट वाइब एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा इस बार बंगाल में 143-163 सीटें जीत सकती है। तृणमूल कांग्रेस को 127-147 सीटों का अनुमान लगाया। वहीं, कांग्रेस दो से चार और आईएसएफ शून्य से दो सीट जीत सकती है। मिड प्वाइंट की बात करें तो भाजपा 153, टीएमसी 137 सीट जीत सकती है।
पहले फेज में भाजपा को 88-98, दूसरे फेज में 55-65 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, टीएमसी को पहले फेज में 51-61, दूसरे फेज में 76-86 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, वोट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं है। तृणमूल कांग्रेस को 43 फीसदी वोट, जबकि भाजपा को 44 फीसदी वोट मिल सकता है। 13 फीसदी वोट अन्य के खाते में जा सकता है।
वहीं, एक और एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में संभावना जताई गई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत हासिल करेगी, जबकि द्रमुक तमिलनाडु में सत्ता बरकरार रखेगी। ‘टुडेज चाणक्य’ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को 192 सीटें और तृणमूल कांग्रेस को 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है।
पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था। प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। चार मई को सभी राज्यों के नतीजे घोषित होंगे।
वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘सुनियोजित साजिश’ करार दिया। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी लगभग नौ मिनट के वीडियो संदेश में दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 294 सदस्यीय विधानसभा में 226 से अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। राज्यवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भीषण गर्मी के बीच मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया।
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play