W,W,W: 36 साल के Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास, India का कोई भी तेज गेंदबाज़ नहीं कर पाया था ये कारनामा | Today Cricket Match in Hindi – Cricketnmore

Bhuvneshwar Kumar Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने बीते गुरुवार, 30 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के सामने बेहद ही गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने इतिहास रचकर एक बेहद ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
दरअसल, 36 साल के भुवनेश्वर अब भारत के ऐसे पहले तेज गेंदबाज़ बन गए हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 350 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 325 टी20 मैचों की 324 इनिंग में ये कारनामा किया। वो अपने 352 टी20 विकेट पूरे कर चुके हैं। बताते चलें कि भुवी के अलावा बतौर भारतीय सिर्फ युजवेंद्र चहल ने ही टी20 में 350 से ज्यादा विकेट लिए हैं। 35 साल के युजी ने 337 टी20 मैचों में 391 विकेट चटकाए हैं।
टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट
खास बात तो ये भी है कि भुवनेश्वर कुमार साल 2026 के आईपीएल सीजन में अपनी गेंदबाज़ी से जमकर कहर बरपा रहे हैं और अब तक आरसीबी के लिए सीजन में 9 मैचों में सिर्फ 7.54 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 17 विकेट ले चुके हैं। वो फिलहाल टूर्नामेंट के पर्पल कैप होल्डर (सबसे ज्यादा विकेट) हैं।
Bhuvneshwar Kumar, What a Stalwart!#RCB #IPL2026 pic.twitter.com/TZP8AClEoO
बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर सिमट गई थी जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 156 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ अब वो पॉइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक दर्ज हैं। RCB हार के बावजूद दूसरे पायदान पर है, उनके नाम 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक दर्ज हैं।
Follow US for Cricket Updates
© 2026 Cricket

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News