Ek Din Review: फीका इश्क-कमजोर कहानी, आमिर खान के बेटे की फिल्म नहीं दिखा पाई दम – Asianet News Hindi

आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस फिल्म एक दिन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। फिल्म का रिव्यू सामने आ गया है। बता दें कि क्रिटिक्स और दर्शकों से खास रिव्यू नहीं मिला है। 
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म एक दिन एक आईटी कर्मचारी दिनेश (जुनेद खान) की कहानी है, जो शर्मीला और शांत स्वभाव का है। जिस पर कभी किसी का ध्यान नहीं जाता। वो एक साधारण जीवन जी रहा है। फिर उसकी नजर ऑफिस में एक खूबसूरत लड़की मीरा (साई पल्लवी) पर पड़ती है। हालांकि, उसके सपने तब चकनाचूर हो जाते हैं जब उसे पता चलता है कि मीरा ऑफिस में अपने बॉस के साथ रिलेशनशिप में है।
ये भी पढ़ें… RAMAYAN की सीता का जलवा, 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार-एक का बजट 4000 करोड़
फिल्म एक दिन में आगे दिखाया कि ऑफिस के सभी लोग पांच दिन के लिए जापान घूमने जाते हैं और वहां मीरा को पता चलता है कि उसका लवर शादीशुदा है और उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है। उसका दिल टूट जाता और तूफानी रात में अकेली भटकती है, लेकिन दिनेश उसे ढूंढ लेता है। दरअसल, उसका एक्सीडेंट हो जाता है और वो अस्पताल में है। उसकी याददाश्त एक दिन के लिए चली जाती है।
फिल्म एक दिन का कहानी में आगे दिखाया कि दिनेश उस एक दिन को मीरा को अपनी प्रेमिका बनाने का सुनहरा मौका समझता है और पूरा दिन उसके साथ बिताता है। लेकिन क्या होता है जब मीरा को सच्चाई पता चलती, क्या वो दिनेश को माफ करती है या उससे प्यार करती है.. ये फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
डायरेक्टर सुनील पांडे की फिल्म एक दिन थाई फिल्म वन डे का रीमेक है। फिल्म की कहानी में कहीं भी कसावट नजर नहीं आती है। कई जगह इसमें खामियां हैं। आईटी प्रोफेशनल्स को बचकानी हरकतें करते दिखाया गया है, जो वास्तविकता से परे है। बात स्टार कास्ट की एक्टिंग की करें तो जुनैद खान को अभी बहुत कुछ सीखना पड़ेगा। उनका अभिनय बहुत कमजोर है। वहीं, साई पल्लवी की बात करें तो वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस है, लेकिन बॉलीवुड में इस तरह का डेब्यू वे डिजर्व नहीं करती।
आमिर खान प्रोडक्शंस अक्सर ऐसे साउंडट्रैक तैयार करते हैं जो गानोंके माध्यम से फिल्म की पहचान बन जाते हैं चाहे वो लगान हो या तारे जमीन पर। लेकिन फिल्म एक दिन का संगीत थका हुआ और बोर करता है। इसमें गायक और संगीतकार में कोई तालमेल ही नजर नहीं आता है।
ये भी पढ़ें… Ek Din Advance Booking: आमिर खान के बेटे की फिल्म खस्ता हाल, टिकट खिड़की पर पसरा सन्नाटा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News