कृपया धैर्य रखें।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-यूएई CEPA ने व्यापार को तेजी से बढ़ाया है, जिससे भारतीय व्यवसायों, किसानों और MSME को नए अवसर मिले हैं। इस …और पढ़ें
India UAE CEPA पर पीयूष गोयल ने दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली| केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी और कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी व्यापार समझौता (CEPA) ना सिर्फ व्यापार को तेजी से बढ़ा रहे हैं बल्कि भारतीय व्यवसायों के लिए नए अवसर भी खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते के लागू होने के चार साल बाद भारत और UAE के बीच आर्थिक संबंध कई क्षेत्रों में काफी मजबूत हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के सेवा व्यापार के बारे में बात करते हुए निवेश पर भी बड़ी बात की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीयूष गोयल गोयल ने जानकारी दी कि इस समझौते ने भारतीय किसानों, MSME और अन्य कारोबारों के लिए बड़े बदलाव और मौके लेकर आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब 4 साल पहले भारत और यूएई के बीच CEPA लागू हुआ तो इससे छोटे और मीडियम व्यापारियों और किसानों को सीधा फायदा पहुंचा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अब तक दोनों देशों के बीच वस्तु व्यापार 100 अरब डॉलर को पार कर गया है। इसके अलावा इश समझौते से जो तेजी आई उसके बाद सेवाओं का व्यापार भी बढ़ा है। CEPA के बाद भारतीय कंपनियों को नए बाजार तक पहुंच मिली रही है और उनकी कमाई में भी तेज बढ़ोतरी हो रही है।
पीयूष गोयल ने भारत और यूएई के बीच हुए द्विपक्षीय व्यापार के समझौते पर जानकारी देते हुए बताया कि अबतक 100 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार हुआ जिसमें, रत्न, आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, और कृषि के क्षेत्र में तेज बदलाव आया है। साथ ही यूएई से भारत में विदेशी निवेश और भारत के भी विदेशी निवेश बढ़े हैं। इन समझौते के बाद दोनों देशों आर्थिक रूप से मजबूती मिली है।
ये भी पढ़ें: Business Loan: बिना गारंटी उठाएं ₹5 करोड़ का लोन, सरकार खुद बनेगी आपकी गारंटर; कैसे करें अप्लाई? पूरा प्रोसेस
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार भारत और यूएई के बीच हुए इस ऐतिहासिक समझौते के बाद भारतीय कृषि और छोटे-मध्यम उद्यमों को फायदा मिला है। साथ ही दोनों देशों के निवेशकों और कारोबारियों को फायदा पहुंचा है। वस्तुओं के साथ ही सेवाओं का व्यापार दोनों देशों के व्यापारिक समझौते को और मजबूत बनाता है, साथ ही मजबूत बाजार भी देता है।