हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर घर लाया दूल्हा, देखने उमड़ी भीड़, परिवार ने बनाया था खास प्लान – AajTak

Feedback
शादियों में आपने लग्जरी कार, घोड़ी, बग्गी की एंट्री भी खूब होती है. इसी के साथ अब हेलिकॉप्टर का चलन भी खूब बढ़ा है. मेरठ में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचा और शादी के बाद उसी हेलिकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराकर घर लेकर आया. इस विदाई को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी.
दरअसल, मेरठ के खरखौदा में रहने वाले अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी की शादी हापुड़ जिले के सिखेड़ा गांव में तय हुई थी. परिवार में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. केशव के चाचा हरीश त्यागी ने आइडिया दिया, जिसने इस शादी को यादगार बना दिया.
हरीश त्यागी ने परिवार के सामने सुझाव रखा कि क्यों न दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लेकर आए. इसके बाद परिवार के सभी लोग इसके लिए तैयार हो गए. हेलिकॉप्टर बुक कराया गया और दोनों जिलों के प्रशासन से परमिशन भी ली गई.
groom brings bride home in helicopter meerut wedding video viral
यह भी पढ़ें: दादी ने बचपन में कहा था- बच्ची भाग्यशाली है… अब शादी में किसान पिता ने हेलिकॉप्टर से विदा किया
गुरुवार की शाम खरखौदा स्थित स्टेडियम में जैसे ही हेलिकॉप्टर उतरा, वहां देखने के लिए लोग उमड़ पड़े. दूल्हा केशव अपने परिवार के साथ हेलिकॉप्टर में सवार होकर बारात लेकर हापुड़ के सिखेड़ा गांव के लिए रवाना हुआ.
हापुड़ पहुंचते ही यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई. पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ. शुक्रवार सुबह जब विदाई का समय आया, तो सबसे खास पल सामने आया. दुल्हन मानसी अपने दूल्हे के साथ हेलिकॉप्टर में सवार होकर ससुराल के लिए रवाना हुई.
groom brings bride home in helicopter meerut wedding video viral
जैसे ही हेलिकॉप्टर मेरठ के खरखौदा पहुंचा, वहां पहले से काफी संख्या में लोग मौजूद थे. देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ मौजूद थी. लोग अपने मोबाइल फोन से इस यादगार पल को कैद करते नजर आए.
हेलिकॉप्टर से उतरते ही नवविवाहित जोड़े का जोरदार स्वागत किया गया. फूलों की बारिश हुई, ढोल-नगाड़े बजे और परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दिया. पूरे क्षेत्र में इस शादी की चर्चा होने लगी.
दूल्हे केशव ने बताया कि हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाने का आइडिया उनके चाचा हरीश त्यागी का था. परिवार को यह बात पसंद आई, सभी ने हामी भर दी. उन्होंने कहा कि यह पल उनकी जिंदगी का सबसे यादगार पल बन गया है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे इस शादी को खास बनाना चाहते थे. सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News