ग्रुप केन्द्र में उमंग और उत्साह के साथ किया योगाभ्यास – Live Hindustan

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र में उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 समारोह का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगा फोर हेल्दी एजिंग की विशेष थीम के अन्तर्गत मनाया गया। उप महानिरीक्षक पूर्ण सिंह धर्मशक्तू ने कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के नागरिकों को निरोग और स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है ताकि देश का हर नागरिक इसका लाभ उठाकर स्वस्थ रह सके। योग दिवस के अवसर पर ग्रुप केन्द्र कैंप परिसर के मुख्य और संवेदनशील स्थानों पर बैनर लगाकर आम जनमानस को स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एच एच श्री माता जी निर्मला देवी सहजयोगा ट्रस्ट के प्रशिक्षित योगा ट्रेनरों और उनके सहयोगियों दृारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया।

इस वर्ष के योग समारोह में नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित जिला गंगा समिति ने भी इस आयोजन में सम्मिलित होकर योग दिवस मनाया, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का एक साझा संदेश गया। समारोह के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों ने योग को न केवल एक दिवसीय आयोजन तक सीमित रखने, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन में पूरी निष्ठा के साथ अमल में लाने का दृढ़ संकल्प और प्रण लिया। इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र सहित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News