लखनऊ के 55 प्राइवेट स्कूलों को क्यों मिला नोटिस? मान्यता रद्द करने की भी प्रक्रिया होगी शुरू – Zee News

Lucknow News: लखनऊ RTE दाखिले को लेकर बड़ा एक्शन हुआ है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए राजधानी के 55 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है. विभाग ने साफ निर्देश दिया है कि एक हफ्ते में प्रवेश न लेने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
Trending Photos
Lucknow News: लखनऊ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा एक्शन किया है. यहां RTE दाखिले को लेकर स्कूलों पर सख्ती बरती जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए राजधानी के करीब 55 निजी विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है. विभाग का स्पष्ट निर्देश है, एक सप्ताह के अंदर प्रवेश न लेने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

55 निजी स्कूलों को नोटिस
लखनऊ के नामी विद्यालय शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2020 (RTE) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी कर रहे हैं. बीएसए विपिन कुमार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने एल्डिको लखनऊ पब्लिक स्कूल की अपील को खारिज करते हुए आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं. लखनऊ में 55 ऐसे विद्यालय हैं जो आरटीई के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. 

क्या बोले बीएसए विपिन कुमार?
बीएसए विपिन कुमार ने बताया कि स्कूल में चयन होने के बाद भी बच्चों को प्रवेश नहीं देना चाहते हैं. इन विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं. जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के मुताबिक, राजधानी के सिटी मॉन्टेंसरी, जयपुरिया, टीपीएस, एलपीएस, स्टडी हॉल समेत 35 से ज्यादा स्कूलों को पहले से नोटिस जारी किया गया है. जबकि, अन्य स्कूलों को भी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बच्चों को प्रवेश न देने पर स्कूलों की मान्यता रद्द करने की भी प्रक्रिया शुरू होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों हुई ये बड़ी कार्रवाई?
हाल में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि राज्य सरकार की ओर से भेजे गए सभी बच्चों को प्रवेश देना निजी विद्यालयों का कर्तव्य है. आरटीई अधिनियम के तहत सभी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश देना अनिवार्य है. नियम का पालन न करने पर सरकार को कार्रवाई का अधिकार है. बीएसए कार्यालय के मुताबिक, लखनऊ के 1600 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश होने हैं. अब तक 12 हजार विद्यार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया जारी है. करीब 4500 ऐसे बच्चे हैं, जिनका आरटीई में चयन हुआ है, लेकिन प्राइवेट स्कूल प्रवेश देने में हीलाहवाली कर रहे हैं.
यह भी पढ़िए: पीलीभीत DIOS ऑफिस में 8 करोड़ का महा-फर्जीवाड़ा: चपरासी की दो पत्नियों समेत 7 महिलाएं गिरफ्तार, सरकारी धन की लूट का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  UP News और पाएं  UP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News