Samastipur News: समस्तीपुर के मुसरीघरारी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार फल विक्रेता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे और आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की.
Trending Photos
Samastipur News: समस्तीपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुंडिया पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक फल विक्रेता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश भी देखने को मिला.
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गांवपुर वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय बैजनाथ सिंह के पुत्र रमेश कुमार सिंह के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, रमेश कुमार सिंह फल बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. घटना के समय वह मोतीपुर से फल खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें: कृष्ण भूषण के गांव पहुंचा शव, अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे प्रशासनिक अधिकारी
हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि रमेश कुमार सिंह के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अब पिता के साए से वंचित हो गए हैं. परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है, जिससे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे के साथ-साथ ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.