By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और काउंटिंग एजेंटों के साथ वर्चुअल मीटिंग शुरू की_ उन्होंने कहा कि जब तक वोटों की गिनती पूरी नहीं हो जाती और ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर लेतीं, तब तक मजबूत बने रहें. ममता बनर्जी ने कहा कि हम 200 सीटें जीतेंगे. उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने को कहा और काउंटिंग एजेंटों से कहा कि वे वोटों की गिनती पूरी होने तक काउंटिंग सेंटर में ही रहें.
पश्चिम बंगाल: री-पोलिंग में दोपहर 3 बजे तकमगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72.50% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36% मतदान दर्ज किया गया.
छत्तीसगढ़ के IG बस्तर पी सुंदरराज ने कहा कि कांकेर में हुए IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है.
बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे. यहां सम्राट चौधरी बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. इसके बाद बैठक में शामिल होंगे.
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दक्षिण 24 परगना में फलता इलाके में स्थानीय लोगों की सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी बहस हुई. उनका आरोप है कि TMC नेता उन्हें धमका रहे हैं.
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | South 24 Parganas: Locals have a heated argument with security personnel in Falta area. They are alleging that TMC leaders are threatening them. pic.twitter.com/tZkariNAwo
— ANI (@ANI) May 2, 2026
छत्तीसगढ़ के कांकेर में IED धमाके में DRG के 3 जवान घायल हो गए.
Assam Elections 2026 | Observers’ meeting in Guwahati has begun. Congress’ ally parties Raijor Dal and Assam Jatiya Parishad, are also present in the meeting.
(Pics: Assam Pradesh Congress Committee) pic.twitter.com/1ECImCzjAa
— ANI (@ANI) May 2, 2026
बिहार में हाल ही में हुई मुठभेड़ों पर JD(U) विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा कि जो भी अपराध करेगा, उसका एनकाउंटर होगा. यह उन आम लोगों के लिए जरूरी है जो आपराधिक गतिविधियों के कारण परेशान हैं. जो कुछ भी हो रहा है, वह सही है.
#WATCH | Patna, Bihar | On recent encounters in Bihar, JD(U) MLA Anant Kumar Singh says, Whoever commits a crime will be encountered It is necessary for the common people who are suffering due to criminal activities. Whatever is happening is right pic.twitter.com/5R7hwSj0R4
— ANI (@ANI) May 2, 2026
सरकार ने स्वदेशी (indigenous) तकनीक से Cell Broadcast सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. ये आपदा (disaster) की तत्काल सूचना देने के लिए है.
महाराष्ट्र के पुणे जिले में 65 साल के एक शख्स ने चार साल की एक बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या कर दी. इस मामले में जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौजूद है.
#WATCH | Maharashatra: A four-year-old girl was allegedly sexually assaulted and murdered by a 65-year-old man in a village in Pune district. Police and a forensics team are present at the spot, and an investigation is underway. pic.twitter.com/2vk4jIYSyz
— ANI (@ANI) May 2, 2026
J&K के पुल डोडा के पास कसोल में भूस्खलन के कारण डोडा-किश्तवाड़ सड़क बंद हो गई है.
#WATCH | Doda, J&K: Doda-Kistwar road blocked due to a landslide near Gatsoo, near Pul Doda. More details awaited.
(Video Source: J&K Traffic Police) pic.twitter.com/eELYtib7dH
— ANI (@ANI) May 2, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नजरा के मतदान केंद्र 126 और 127 पर रीवोटिंग जारी है.
#WATCH | West Bengal Elections | Repolling underway at Najra polling stations 126 and 127 in Magrahat Paschim Assembly Constituency of South 24 Parganas district. pic.twitter.com/rSH99PiyQR
— ANI (@ANI) May 2, 2026
J&K के बिजबेहारा के वाघामा के रहने वाले कुख्यात ड्रग तस्कर सज्जाद राथर की 1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को प्रशासन द्वारा ढहाया जा रहा है.
#WATCH | J&K: Illegal property worth Rs 1 crore belonging to notorious drug peddler Sajad Rather, r/o Waghama, Bijbehara, is being demolished by the administration.
(Video Source: Anantnag Police) pic.twitter.com/Fl3xeg8ZVY
— ANI (@ANI) May 2, 2026
जम्मू-कश्मीर के केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. यहां आज से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नियमित सर्विस दी जाएगी.
#WATCH | Jammu, J&K | The extended service of the Srinagar-Katra Vande Bharat Express from Jammu Tawi Railway Station, flagged off by Union Minister Ashwini Vaishnaw, enters regular operation today under deployment of tight security arrangements pic.twitter.com/NpYLXDCDSE
— ANI (@ANI) May 2, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 की दक्षिण 24 परगना की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर रीवोटिंग शुरू हो गई है.
West Bengal Elections 2026 | Voting for the repolling in 15 booths of two assembly constituencies of South 24 Parganas begins.
11 booths in Magrahat Paschim constituency and four booths in Diamond Harbour constituency are going to repolls today. pic.twitter.com/yby1tM8EXw
— ANI (@ANI) May 2, 2026
पश्चिम बंगाल के बगदा जूनियर हाई स्कूल के पोलिंग बूथ 117 पर मॉक पोल की तैयारियां चल रही हैं, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के चार बूथों पर आज दोबारा मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा.
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: Security tightens as preperations for mock polls underway at polling booth 117 in the Bagda Junior High School.
Re-polling at 11 booths in Magrahat Paschim and four booths in Diamond Harbour for the West Bengal legislative assembly pic.twitter.com/dYp4fop8m1
— ANI (@ANI) May 2, 2026
पश्चिम बंगाल में आज 15 पोलिंग बूथों पर री-वोटिंग कराई जाएगी. इसके लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं.
पश्चिम बंगाल में वोटों की काउंटिंग को लेकर टीएमसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई करेगा. याचिका को हाईकोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है.
पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, वहां इतनी सख्ती के बावजूद कमल के बटन पर काली टेप चिपकाई गई. लोगों ने शिकायत तक नहीं की और इसकी जानकारी दोपहर में मिली. टीएमसी काफी अनियमितताएं करती रही है, लेकिन इस बार केंद्रीय बल और चुनाव आयोग सख्त थे, जिसके कारण मैं कह सकता हूं कि इस बार चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हुए, लोगों ने मतदान किया, उन्होंने निडर होकर मतदान किया, यह एक बड़ी बात है, इसलिए बंगाल में एक बड़ा बदलाव आने वाला है.
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: On re-polling in West Bengal, Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya says, “Despite so much strictness there, black tape was pasted on the lotus button. People did not even complain, and information about this was received in the afternoon. pic.twitter.com/T3JihguiMW
— ANI (@ANI) May 1, 2026
टीएमसी नेता शशि पांजा ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की बार-बार होने वाली गड़बड़ी पर चिंता व्यक्त की और निगरानी के संपूर्ण रिकॉर्ड तक तत्काल पहुंच की मांग की.
TMC leader Shashi Panja writes to the state Election Commissioner expressing “concern regarding intermittent CCTV disruptions in strong rooms” and demanding immediate access to “complete surveillance records” pic.twitter.com/6OIdXg60Zj
— ANI (@ANI) May 1, 2026
फ्लोरिडा: पश्चिमी एशिया संघर्ष पर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ज़्यादातर लोग इसे पूरी तरह से गैर-कानूनी मानते हैं. साथ ही, हमारे यहां सीज़फ़ायर हुआ था, इसलिए आपको अतिरिक्त समय मिल जाता है, लेकिन किसी दूसरे देश ने ऐसा नहीं किया है. हम एक बड़ी जीत के बीच में हैं. हम ईरान के साथ डील कर रहे हैं. वे एक डील करना चाहते हैं. वे करीब आते हैं, और फिर लोगों का एक नया समूह आ जाता है. उन्हें नहीं पता कि उनके लीडर कौन हैं… वे बहुत कन्फ्यूज़ हैं.
#WATCH | Florida: On the West Asia conflict, US President Donald Trump says, “… Most people consider it totally unconstitutional. Also, we had a ceasefire, so that gives you additional time, but no other country has done it. We are in the midst of a big victory… We have been pic.twitter.com/BWzEovQQb1
— ANI (@ANI) May 1, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज टीएमसी की याचिका पर सुनवाई करेगा. इसमें बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को तैनात करने के चुनाव आयोग के निर्देश पर रोक की मांग की गई है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी काउंटिंग से पहले आज पार्टी के मतगणना एजेंट को संबोधित करेंगे. पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज टीएमसी की याचिका पर सुनवाई करेगा. इसमें बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को तैनात करने के चुनाव आयोग के निर्देश पर रोक की मांग की गई है. बंगाल के 2 विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान स्थलों पर आज फिर से वोटिंग होगी. भारतीय महिला टीम चीन में एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. ओडिशा बोर्ड की 10वीं कक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे. देश की 5 टीमें आज से गैबोर्न (बोत्सवाना) में शुरू हो रही विश्व एथलेटिक्स रिले में हिस्सा लेंगी. देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – May 02,2026 12:01 AM IST