Jyeshtha Adhik Maas 2026: 17 मई से 15 जून तक रहेगा ज्येष्ठ माह का अधिकमास, इन 7 कामों से मलमास में मिलेगा शुभ फल – Live Hindustan

2 मई 2026 यानी आज से ज्येष्ठ मास शुरू हो गया है। इस बार यह मास खास है, क्योंकि इसमें अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) आ रहा है। 17 मई से 15 जून 2026 तक चलने वाला यह अधिक मास पूरे ज्येष्ठ को 59 दिनों का बना देगा। अधिक मास में शुभ मुहूर्त नहीं होते, इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य टाल दिए जाते हैं। लेकिन यह मास भगवान विष्णु की आराधना, दान और साधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
हिंदू पंचांग में करीब 2.5 से 3 साल में एक बार अधिक मास आता है। यह चंद्र मास और सौर वर्ष के बीच के अंतर को पूरा करने के लिए होता है। जब किसी महीने में सूर्य की संक्रांति नहीं होती, तब वह महीना अधिक मास कहलाता है। इस बार ज्येष्ठ में ऐसा ही हुआ है।
अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु और उनके अवतारों की पूजा का विशेष महत्व है। रोज विष्णु सहस्रनाम, पुरुषोत्तम सहस्रनाम का पाठ करें। बाल गोपाल या श्री हरि की मूर्ति का अभिषेक करें। तुलसी दल, माखन-मिश्री और फूल चढ़ाएं।
इस मास में विष्णु पुराण, श्रीमद्भागवत महापुराण और रामायण का पाठ करना अत्यंत शुभ है। इन ग्रंथों को पढ़ने या सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साधु-संतों के प्रवचन सुनें और अपने इष्ट देव के मंत्रों का नियमित जप करें।
अधिक मास में गंगा, यमुना, नर्मदा या शिप्रा स्नान का विशेष फल मिलता है। अगर नदी में जाना संभव ना हो, तो घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे पापों का नाश होता है और मन को शांति मिलती है।
इस मास में शिव पूजा भी बहुत लाभकारी है। शिवलिंग पर चंदन का लेप करें, बिल्व पत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, दही, पंचामृत और शहद अर्पित करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें। शिव आरती अवश्य करें।
घर में बाल गोपाल की मूर्ति की पूजा करें। उन्हें माखन-मिश्री और तुलसी दल चढ़ाएं। ‘क्लीं कृष्णाय नमः’ मंत्र का जप करें। बाल गोपाल की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
हनुमान जी की आराधना अधिक मास में विशेष फलदायी है। उनके सामने धूप-दीप जलाएं, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। राम नाम का जप भी करें। इससे शक्ति और साहस की प्राप्ति होती है।
अधिक मास में दान का विशेष महत्व है। जूते-चप्पल, कपड़े, अनाज, तिल, गुड़, तेल और धन का दान करें। जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इन कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है।
गोशाला में गायों को हरी घास खिलाएं और उनकी सेवा के लिए दान करें। मंदिर में कुमकुम, चंदन, गुलाल, अबीर, चावल, घी, फूल, मिठाई और भगवान के वस्त्र भेंट करें।
17 मई से 15 जून 2026 तक चलने वाला ज्येष्ठ अधिक मास आध्यात्मिक उन्नति का सुनहरा अवसर है। इन 7 कामों को श्रद्धा से करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
संक्षिप्त विवरण
नवनीत राठौर नए युग के डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें इस क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव है। वर्तमान में वो भारत की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान लाइव हिंदुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन के हिस्सा हैं। यहां वह अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
विस्तृत बायो परिचय और अनुभव
डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे नवनीत राठौर धर्म से जुड़ी खबरों को प्रमाणिक तौर पर और आमबोल चाल की भाषा में पाठकों के लिए परोसते हैं। वो अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, वास्तु शास्त्र, वैदिक ज्योतिष जैसे विषयों पर लेख लिखकर पाठक को उसकी अहमियत के बारे में बताते हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़े हैं और करीब 5 सालों से काम कर रहे हैं। अपने करियर के दौरान नवनीत ने वेबस्टोरी, फीचर, और एक्सप्लेनर कंटेंट में काम करते हुए अब ज्योतिषीय विषयों को डिजिटल पाठकों तक पहुंचाने में विशेष पहचान बनाई है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
नवनीत ने शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और शुभारती विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई की। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान संस्थानों से विषयों को तत्थात्मक और प्रभावी तरीके से समझने का सलीका सीखा। यहीं से उन्हें पत्रकारिता की सीढ़ी मिली।
नवनीत राठौर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत जनतंत्र न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने सूर्या समाचार और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद नवनीत लाइव हिंदुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा बने। पाठकों को सरल, विश्वसनीय और प्रेरणादायक जानकारी प्रदान करना ही नवनीत राठौर का मुख्य उद्देश्य है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
अंक ज्योतिष
हस्तरेखा विज्ञान
वास्तु शास्त्र
वैदिक ज्योतिष
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News