कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने रेस्टोरेंट संचालकों और ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है. रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि गैस महंगी होने के कारण वे खाने के दाम बढ़ाने पर मजबूर हैं. जहां कुछ ग्राहक बजट बिगड़ने से परेशान हैं, वहीं कुछ को सरकार पर भरोसा है कि जल्द ही कीमतें नियंत्रण में आ जाएंगी.
Trending Photos
बाहर होटल या रेस्टोरेंट में खाना पसंद करने वालों के लिए एक बुरी खबर है. कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है. रेस्टोरेंट चलाने वालों के लिए पहले से ही गैस सिलेंडर मिलना एक चुनौती बना हुआ था, और अब बढ़ते दामों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है. रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि सिलेंडर महंगा होने की वजह से उनकी लागत बढ़ गई है. ऐसे में उनके पास अपने मेनू कार्ड के रेट बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा. अगर ऐसा होता है, तो बाहर जाकर खाना खाने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.
होटल और रेस्टोरेंट के कारोबार पर महंगाई की यह दोहरी मार पड़ी है. रेस्टोरेंट संचालक खालिद के मुताबिक, पहले ही गैस की किल्लत थी और अब बढ़ते दामों ने खर्च संभालना मुश्किल कर दिया है. वहीं, बाहर खाना खाने आई महिला ग्राहक श्रुति का कहना है कि बाहर का खाना पहले ही काफी महंगा हो चुका है. अगर रेस्टोरेंट वाले दाम और बढ़ाएंगे, तो बजट बिगड़ जाएगा. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका कहना है कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है. उनका मानना है कि अगर कीमतें बढ़ी हैं, तो इसके पीछे कोई ठोस वजह होगी और आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- Patna News: दानापुर बीएस कॉलेज में भारी बवाल, सीसीटीवी में कैद हुई छात्रों की करतूत
कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार को आम लोगों की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार सिर्फ वोट की राजनीति करती है और आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम भी और बढ़ सकते हैं. दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस बढ़ोतरी का बचाव किया है. बीजेपी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं, जिसका असर भारत पर भी पड़ा है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि दुनिया भर की तुलना में भारत में हालात काफी हद तक नियंत्रण में हैं.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.