Feedback
शाम का धुंधलका, गिरनार की पहाड़ियां… थोड़ी सी हलचल… और फिर अचानक रोड पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक रुक जाता है. दरअसल, जंगल से तीन बब्बर शेर निकलकर सड़क पर आ रहे थे. यह देखकर गाड़ियां रुक गईं. हालात को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और सूझबूझ के साथ ट्रैफिक को रोककर शेरों को रास्ता पार कराया.
ये कहानी बिलखा रोड की है. शाम करीब 7:25 बजे का समय था. गिरनार जंगल की ओर से अचानक हलचल बढ़ी. उसी दौरान जंगल की सीमा से निकलकर तीन बब्बर शेर सड़क के करीब आ गए. शेरों का यूं खुले में सड़क के किनारे आ जाना किसी भी समय स्थिति को गंभीर बना सकता था.
यहां देखें Video
सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार थी. गाड़ियां लगातार गुजर रही थीं और ट्रैफिक भी बना हुआ था. ऐसे में अगर ये तीनों शेर अचानक सड़क पर उतर आते, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था.
यह भी पढ़ें: शिकार करते बब्बर शेर को उकसाना पड़ा महंगा, बच्चे के पीछे दौड़ा, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो
लेकिन इसी बीच वन विभाग की सतर्कता ने हालात को संभाल लिया. जैसे ही स्थानीय कर्मचारियों को शेरों की मौजूदगी की जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोकना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई.
अब सड़क के दोनों ओर खड़े लोग अपनी-अपनी जगहों पर रुक चुके थे और सभी की नजरें उसी दिशा में टिकी थीं, जहां से शेर दिखाई दिए थे. कुछ ही देर में शेर सड़क पार कर जंगल के दूसरी तरफ पहुंच गए. जैसे ही शेर सुरक्षित दूरी पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली. इस घटनाक्रम को देख लोग हैरान भी थे और वन कर्मियों की सराहना कर रहे थे. गिरनार जंगल क्षेत्र में 50 से अधिक बब्बर शेर मौजूद हैं. ये शेर अक्सर भोजन की तलाश या गर्मी से राहत पाने के लिए जंगल की सीमा के आसपास आ जाते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू