MP Breaking News LIVE: भोपाल में NEET UG की परीक्षा आज, इंदौर दौरे पर सीएम मोहन, पढ़ें बड़ी खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: NEET UG परीक्षा आज आयोजित की जा रही है. भोपाल में 33 केंद्रों पर 14,000 उम्मीदवार परीक्षा देंगे. इस बीच CM मोहन यादव इंदौर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.  इसके अलावा मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.
 
Trending Photos
MP News Updates: 3 मई को मध्य प्रदेश भर में कई खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. भोपाल के 33 केंद्रों पर NEET UG परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होनी है, और केंद्रों में प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा. इस बीच मुख्यमंत्री इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं. प्रदेश में कई जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य स्थानों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही मध्य प्रदेश में बिजली की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं. इसके अलावा यदि आप मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो ZEE MP-CG लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें.

 

Add Zee News as a Preferred Source

हरदा स्टेशन पर हंगामा
हरदा रेलवे स्टेशन पर मांस के मुद्दे को लेकर अफरा-तफरी मच गई. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक महिला को इस शक के आधार पर रोक लिया कि वह बीफ़ (गोमांस) ले जा रही थी. कार्यकर्ताओं का दावा है कि दो महिलाएं और एक युवती स्टेशन पर ट्रेन से उतरी थीं, जिनके पास मांस था.
NEET UG की परीक्षा आज
आज भोपाल में NEET UG परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 14,000 उम्मीदवार 33 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हो रहे हैं. यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे शुरू होगा, जबकि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यदि बायोमेट्रिक सत्यापन विफल हो जाता है, तो उम्मीदवारों को एक लिखित वचनपत्र जमा करने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी.
 
इंदौर दौरे पर सीएम मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 3 मई को इंदौर के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11:55 बजे भोपाल से रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे MPIDC नानोद पहुंचेंगे, जहां वे पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 2:35 बजे बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज में और शाम 4:15 बजे तिलक नगर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. शाम 5:25 बजे होटल शेरेटन में भी एक कार्यक्रम निर्धारित है. दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद, मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे भोपाल लौट आएंगे.
 
एमपी में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. शनिवार को कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई. भोपाल में दोपहर के समय बारिश हुई, वहीं रायसेन जिले के छुछार गांव में एक भीषण आंधी ने एक गोदाम की टिन की छत उखाड़ दी. इस बीच आज रविवार को कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी हुई है.
 
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News