—विज्ञापन—
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम एक ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी एंडिंग और कहानी आपको अंदर से हिला देगी. इस सीरीज को आईएमडीबी ने भी शानदार रेटिंग से नवाजा है. यह सीरीज इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. आप भी वीकेंड पर कुछ बढ़िया देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेस्ट होने वाली है.
नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस सीरीज का नाम ‘ब्रेकिंग बैड’ है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. इस सीरीज की कहानी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. दरअसल, इस सीरीज में आपको एक टीचर की कहानी दिखाई गई है, जिसे कैंसर हो जाता है और उसे बचाने के लिए परिवार वाले गलत रास्ता चुन लेते हैं.
यह सीरीज आपने एक बार देखना शुरू कर दिया, तो आप इसे पूरा देखे बिना नहीं रह पाएंगा. इस वेब सीरीज की एंडिंग इतनी शानदार है कि यह आपको हफ्तों तक याद रहने वाली है. ‘ब्रेकिंग बैड’ सीरीज में आपको एक बेबस पिता से खूंखार बनने तक की कहानी देखने को मिलती है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है.
इस सीरीज में आपको सस्पेंस से लेकर थ्रिलर तक की कहानी देखने को मिलने वाली है, जो आपको पूरे टाइम बांधने में कामयाब होती है. इस सीरीज में कई जगह ऐसै पल भी आते है, जहां से आप अपनी निगाहें भी नहीं हटा पाते हैं. इतना ही नहीं सीरीज में रंगों का इस्तेमाल भी काफी बढ़िया तरीके से किया गया है.
इस सीरीज का 5 सीजन रिलीज किया गया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है. बता दें कि इस सीरीज के कुल 62 एपिसोड जारी किए गए हैं. ‘ब्रेकिंग बैड’ को आईएमडीबी ने 9.5 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in