By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल सबसे तनावपूर्ण बना हुआ है, जहां बीजेपी और टीएमसी दोनों ही आक्रामक दावे कर रही हैं.बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, मैंने प्रार्थना की. ईश्वर हमारे साथ हैं. सनातन धर्म के हितों की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है.हालांकि, टीएमसी सत्ता बरकरार रखने को लेकर आश्वस्त है. पार्टी नेता कुणाल घोष ने कहा, ममता बनर्जी 200 से अधिक सीटों के साथ वापसी कर रही हैं, साथ ही उन्होंने मतगणना एजेंटों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को लेकर चिंता भी जताई.पार्टी ने स्ट्रांग रूम में कथित सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाया, जिसे चुनाव आयोग ने खारिज करते हुए कहा कि सभी ईवीएम सुरक्षित हैं.
पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने इस साल मतगणना केंद्रों की संख्या पहले घोषित 87 से घटाकर 77 कर दी है, जबकि 2021 में यह संख्या 108 थी. इसके साथ ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है.निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मतगणना शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भाजपा की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए लगातार चौथी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस 2021 के चुनाव में मिली करारी हार के बाद अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रही हैं. हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी छोटी पार्टियां भी कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं.
चुनाव आयोग का कहना है, जांच करने पर पता चला है कि दिखाए गए वीवीपीएटी पेपर स्लिप मतदान से पहले किए गए मॉक पोल से संबंधित हैं और मतदान के दिन हुए वास्तविक मतदान से इनका कोई संबंध नहीं है. इसके अलावा, विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है.
UPDATE | Election Commission says, “Upon examination, it has been found that the VVPAT paper slips shown are related to mock poll done before poll day and are not related to the actual poll conducted on the day of voting. Further, a detailed enquiry has been initiated, and a https://t.co/jQL7cTJ3of
— ANI (@ANI) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा के विपक्ष के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतगणना कल होनी है. भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी का मुकाबला मुख्यमंत्री और टीएमसी नेता ममता बनर्जी से है.
#WATCH | West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, offers prayers at the Laxmi Narayan Temple in Bhabanipur.
The vote counting for the West Bengal Assembly elections 2026 is scheduled for tomorow. Suvendu Adhikari is facing off Chief pic.twitter.com/NT46cLRFUi
— ANI (@ANI) May 3, 2026
कोच्चि, केरल: विधानसभा चुनाव परिणामों पर भाजपा प्रवक्ता केवीएस हरिदास ने कहा, भाजपा को इस बार केरल में उम्मीद है. एनडीए को नई विधानसभा में बड़ी संख्या में विधायकों की जीत की उम्मीद है. हम 1982 से भाजपा के झंडे तले चुनाव लड़ रहे हैं. हर बार, लोग यूडीएफ और एलडीएफ में से कम बुराई वाले को चुनते हैं. अब उन्हें एक तीसरी ताकत मिल गई है, जो 2024 में तब दिखाई दी जब सुरेश गोपी ने त्रिशूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की. राज्य में यूडीएफ और एलडीएफ दोनों के खिलाफ एक लहर चल रही है. मुझे विश्वास है कि यह राज्य में एक और बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत होगी. 10 साल पहले, भाजपा ने सिर्फ 11 सीटें जीती थीं, 5 साल बाद, यह बढ़कर 77 हो गईं और अब, यह सत्ता में आ रही है. ऐसा ही बदलाव केरल में भी होगा.
#WATCH | Kochi, Keralam | On Assembly election results, BJP Spokesperson KVS Haridas says, “BJP is hopeful in Keralam this time. NDA expects a big number of MLAs in the new Assembly… We have been fighting under the banner of BJP since 1982. Every time, people choose the lesser pic.twitter.com/MmiVx4BAdD
— ANI (@ANI) May 3, 2026
उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: राज्य में मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले, नोआपारा विधानसभा के बूथ नंबर 29 से कथित तौर पर प्राप्त वीवीपीएटी पर्चियां मध्यग्राम विधानसभा के इचापुर नीलगंज पंचायत के सुभाषनगर में फेंकी हुई मिलीं. सीपीआईएम की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी और पुलिस मौके पर पहुंचीं. इस सीट से टीएमसी के त्रिनांकुर भट्टाचार्जी और भाजपा के अर्जुन सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.
#WATCH | North 24 Parganas | West Bengal Assembly Elections 2026 | VVPAT slips allegedly from booth number 29 of Noapara Assembly were found discarded in Subhashnagar of Ichapur Nilganj Panchayat of Madhyamgram Assembly, a day before the vote counting was scheduled in the pic.twitter.com/BRWS3aRMdT
— ANI (@ANI) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी, जहां इस बार अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है. मतगणना दिवस से पहले राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने वोट में हेरफेर की आशंका व्यक्त की है. राज्य में दो चरणों का चुनाव 29 अप्रैल को समाप्त हुआ, जिसमें स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सबसे अधिक 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ.
TMC नेता और बेलेघाटा से उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा कि काउंटिंग एजेंट्स जो कल सुबह से काम करेंगे, उनके लिए पीने के पानी और खाने का कोई इंतजाम नहीं है. कल सुबह 5.30 से वे मतगणना केंद्र के अंदर रहेंगे, उनके बाहर जाने की अनुमति भी नहीं है, ऐसे में वे लोग क्या करेंगे? हमने कहा है कि अगर हम लोगों को अनुमति दी जाए तो हम हमारे एजेंट को पानी और खाना सप्लाई कर देंगे लेकिन उसकी अनुमति हमें नहीं मिल रही है.
हमने कहा कि आप ही सप्लाई कर दीजिए तो उन्हें वो भी मंजूर नहीं है. हमारे एजेंट को टॉर्चर करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि ममता बनर्जी के सिपाही कितने मजबूत हैं, ये सब करके उनका ध्यान नहीं भटकेगा. उन्होंने आगे कहा, “200 से अधिक सीटों के साथ ममता बनर्जी वापस आ रही हैं. मनोज अग्रवाल केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन आप पहले हमारे काउंटिंग एजेंट के पीने के पानी और खाने की व्यवस्था कीजिए.
पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी के जो भी उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे, उन्हें बहरामपुर शहर बुलाया जाएगा. उन्हें एक होटल में इकट्ठा किया जाएगा. हुमायूं कबीर का दावा है कि उनकी पार्टी मारी पार्टी ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभाएगी.
#WATCH | मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, “…आम जनता उन्नयन पार्टी के जितने उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे, सभी को बहरमपुर शहर में बुला लिया जाएगा। उन्हें होटल में एकत्रित किया जाएगा और मैं खुद उनके साथ मौजूद रहूंगा… मेरा pic.twitter.com/HDl8rNYB3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम विधानसभा क्षेत्र के नीलगंज सुभाषनगर में सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास एक गली में VVPAT पर्चियां पड़ी मिली हैं.
#WATCH | उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: मध्यमग्राम विधानसभा क्षेत्र के नीलगंज सुभाषनगर में सुभाष नगर पेट्रोल पंप के पास एक गली में VVPAT पर्चियां पड़ी मिली हैं। pic.twitter.com/aKl7z4JnLl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, ‘न सिर्फ पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम के नतीजे आएंगे. हमें पूरा भरोसा है कि इन पांच राज्यों में से एक भी राज्य में भाजपा सरकार नहीं बनाएगी.’
#WATCH | लखनऊ: कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “न सिर्फ पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम के नतीजे आएंगे। हमें पूरा भरोसा है कि इन पांच राज्यों में से एक भी राज्य में भाजपा सरकार नहीं बनाएगी। अगर ढाई लाख से ज्यादा केंद्रीय सुरक्षाबल तैनात होने के बावजूद pic.twitter.com/Ozy3eKhiJ2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की.
#WATCH | भवानीपुर, कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/jcSdL3cWPR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
एग्जिट पोल में UDF को बढ़त मिलने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हमारे देश में एग्जिट पोल में बहुत सारी दिक्कतें हैं. मैं उन पर खास तौर पर भरोसा नहीं करना चाहता, लेकिन वे सभी एक-दूसरे से सहमत हैं, जो कमाल की बात है. एकमत नतीजा. 4 अप्रैल से मैंने जिन भी अलग-अलग पार्टियों के एक्सपर्ट, पत्रकार, ऑब्जर्वर और पॉलिटिकल एनालिस्ट से बात की है, वे सभी इस बात पर एकमत हैं कि यह UDF की जीत होगी.”
#WATCH | तिरुवनंतपुरम, केरलम: एग्जिट पोल में UDF को बढ़त मिलने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हमारे देश में एग्जिट पोल में बहुत सारी दिक्कतें हैं। मैं उन पर खास तौर पर भरोसा नहीं करना चाहता, लेकिन वे सभी एक-दूसरे से सहमत हैं, जो कमाल की बात है। एकमत नतीजा। 4 अप्रैल से मैंने pic.twitter.com/McWcppJy0p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं हैं. त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, हमारे RO, ARO, काउंटिंग एजेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर सब तैयार हैं, उनका कई बार प्रशिक्षण हो गया है. कहीं किसी तरह के विघटन की कोई संभावना नहीं है, सब कुछ नियमों के मुताबिक होगा. सिर्फ मतगणना केंद्रों के लिए CAPF की 200 कंपनियां रखी गई हैं.
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, “सभी व्यवस्थाएं हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, हमारे RO, ARO, काउंटिंग एजेंट, काउंटिंग सुपरवाइजर सब तैयार हैं, उनका कई बार प्रशिक्षण हो गया है। कहीं किसी तरह के विघटन की कोई संभावना नहीं है, सब pic.twitter.com/vLMcJ409xu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
केरल चुनाव को लेकर SNDP योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नटेसन ने कहा कि एग्जिट पोल हमेशा सटीक नहीं होते; मुझे उम्मीद है कि LDF फिर से जीतेगा.
VIDEO | Kerala polls: SNDP Yogam General Secretary Vellappally Natesan says, “Exit polls are not always accurate; I hope the LDF wins again.”
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/S9xrxaeL65
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2026
4 मई को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर चेन्नई में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. मतगणना स्थल से लेकर संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
#WATCH | चेन्नई, तमिलनाडु: 4 मई, 2026 को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। pic.twitter.com/2SYuGsbOF2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल के विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी है. मतगणना के लिए सबको प्रशिक्षण दिया गया है. केंद्र सरकार के कर्मचारी रहेंगे, राज्य सरकार के भी कुछ कर्मचारी रहेंगे. कोई गड़बड़ी नहीं होगी.”
#WATCH | कोलकाता: विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा, “सुरक्षा व्यवस्था पूरी है। मतगणना के लिए सबको प्रशिक्षण दिया गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारी रहेंगे, राज्य सरकार के भी कुछ कर्मचारी रहेंगे। कोई गड़बड़ी नहीं होगी।” pic.twitter.com/dLJwmoqPyc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि सबको एकजुट होना है. वोट लूटने की कोशिश के खिलाफ एकजुट होना है. वोट लूटने का अधिकार मांगने के लिए TMC सुप्रीम कोर्ट गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे नकार दिया. वे इधर छोटा-मोटा हंगामा करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे. TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर उन्होंने कहा कि वे झंडे के साथ डंडा लें और हम ठंडाई लेकर जाएंगे. उन्हें जोर का झटका धीरे से लगेगा.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA की अभूतपूर्व विजय होने वाली है. पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तरस रहा है और अवश्य इस बार ममता बनर्जी की अराजक सरकार, जिसने कोई विकास नहीं किया उसे जनता उखाड़ फेंकेगी. असम, पुडुचेरी में फिर हमारी जीत होगी और तमिलनाडु में AIADMK-BJP सरकार बनेगी.
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और NDA की अभूतपूर्व विजय होने वाली है। पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तरस रहा है और अवश्य इस बार ममता बनर्जी की अराजक सरकार, जिसने कोई विकास नहीं किया उसे जनता उखाड़ pic.twitter.com/U9bLvU5n7I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि कल बंगाल में लोकतंत्र के लिए अहम दिन है क्योंकि जिस तरीके से 6 महीने चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को खत्म करने का जो प्रयास किया. बंगाल की जनता ने धैर्य रखकर लोकतंत्र को बचाने के लिए जिम्मेदारी निभाई, इसलिए मैं सोचता हूं कि आने वाले दिन में बंगाल जरूर लोकतंत्र को बचाएगा और ऐसी सरकार बनेगी जो जनता के लिए अच्छी होगी. आने वाले दिन में कांग्रेस पार्टी ही विकल्प हो सकती है और कोई पार्टी नहीं.भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. कल जब नतीजे आएंगे तब पता चलेगा कि विकल्प कौन हैं.
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा, “कल बंगाल के लिए अहम दिन है। लोकतंत्र के लिए अहम दिन है क्योंकि जिस तरीके से 6 महीने चुनाव आयोग ने लोकतंत्र को खत्म करने का जो प्रयास किया। बंगाल की जनता ने धैर्य रखकर लोकतंत्र को बचाने के लिए जिम्मेदारी निभाई, pic.twitter.com/Sa2WXH9xS2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2026
असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कोकराझार के एसपी अक्षत गर्ग ने कहा कि हमारे यहां 2 केंद्रों पर मतगणना होनी है. 600-700 पुलिस बल की तैनाती है. हर थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. हमारी कोशिश है कि शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हो. उन्होंने कहा कि हर स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पुनर्मतदान पर कहा कि चुनाव आयोग ने देखा वहां पर मतदान वाले दिन तृणमूल कांग्रेस ने निचले स्तर पर जाकर उत्पात मचाया. इतना ही नहीं विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार के नाम के ऊपर सेलो टेप लगाया गया. जिससे की लोग बीजेपी को वोट नहीं कर सके. टीएमसी का ये कार्य दर्शाता है कि फलता में मतदान तो नहीं हुआ, इसलिए पुनर्मतदान होगा.
AICC महासचिव जितेंद्र सिंह ने असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि कल मतगणना है। हमने पूरी तैयारी की है. हर केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है. बहुत अच्छा रिजल्ट आने वाला है. कांग्रेस ने बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा है.
पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा कि हमने उन 150 बूथ पर री-पोलिंग के लिए अर्जी दी थी, जहां भाजपा के निशान पर सेलोटेप लगाया गया था. उन्होंने कुछ बूथ पर कैमरे भी घुमा दिए थे. कल उन्होंने हमारी मांग पर फैसला लिया और 21 मई को रीपोल का ऐलान किया. फाल्टा में भाजपा 1-1.5 लाख वोटों के अंतर से जीतेगी.
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal: BJP candidate from Falta Assembly constituency, Debangshu Panda says, “We had petitioned for re-polling in the 150 booths where cellotape was put on the BJP symbol… They even rotated cameras in some of the booths… Yesterday, they made pic.twitter.com/ACpaEivd9l
— ANI (@ANI) May 3, 2026
विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लोगों के भाग्य में एक अच्छी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए रास्ते पर देश को आगे ले जाने वाली सरकार, हर राज्य में बिना भेदभाव के अच्छा काम करके इस देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार आवश्य लिखी है. असम और पुडुचेरी में भाजपा फिर एक बार जीतकर आएगी. दोनों राज्य सुख-समृद्धि से आगे बढ़ेंगे.
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि फाल्टा में सिर्फ भाजपा उम्मीदवार में ही दम है. भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी. कोई धांधली नहीं होगी, कोई बूथ कैप्चरिंग नहीं होगी, कोई डराना-धमकाना नहीं होगा. चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराएगा.
असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का जादू फिर चलेगा या गौरव गोगोई कोई कमाल करेंगे. भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या हफ्तों से जारी खींचतान के बाद कांग्रेस सत्ता छीनने में सफल रहेगी. यह 4 मई को पता चल जाएगा. असम की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा. कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी.
केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में एनडीए की सरकार अपनी सत्ता बचाए रखने में कामयाब हो सकती है. एक्सिस के अनुसार, पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं. वहीं,प्रजा पोल ने 19 से 25 सीट मिलने की बात कही है.
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा को 78 से अधिक सीट नहीं मिलेंगी.
पश्चिम बंगाल में वोट काउंटिंग से पहले स्ट्रॉन्ग रूम और ईवीएम पर उठे विवादों के बीच चुनाव आयोग ने सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं.
केरल में वाम गठबंधन एलडीएफ का 10 साल का शासन खत्म होता दिख रहा है. सर्वे में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ की वापसी का दावा किया गया है. सर्वे में बीजेपी के लिए केरल में कुछ खास नहीं मिलने की बात कही गई है. वह दहाई के अंदर ही सिमट सकती है.
असम में BJP जीत की हैट्रिक लगा सकती है. सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 80 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. किस सर्वे में किसको कितनी सीटें…
तमिलनाडु की करें तो द्रविड़ मुनेत्र कडगम (DMK) की अगुवाई वाला सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होता दिख रहा है. चाणक्य, मैट्राइज, पी-मार्क, प्रजा पोल, पीपल्स डायरी और पोल डायरी ने तमिलनाडु में डीएमके की वापसी का दावा किया है. एक्सिस ने सर्वे में TVK के लिए 98 से 120 सीटें मिलने की बात कही गई है.
एग्जिट पोल के सर्वे में असम में कोई उलटफेर होने की संभावना नहीं है. बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार की वापसी होने का दावा किया गया है. बीजेपी के खाते में 88 से 100 सीट आने की बात कही गई है. कांग्रेस यहां पर सत्ता से बहुत दूर दिख रही है.
दक्षिण 24 परगना के फाल्टा विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान में गंभीर गड़बड़ी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने मतदान रद्द कर 21 मई, 2026 को सभी 285 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान कराने की घोषणा की है. वोटों की गिनती 24 मई को होगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए उन्हें ‘स्टॉक मार्केट का हेरफेर’ का खेल बताया और बीजेपी पर चुनाव में धांधली का भी आरोप लगाया. ममता ने कहा कि हम 200 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर चुनाव आयोग ने री-पोलिंग का आदेश दिया. मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया. इन सीटों पर 2 मई को वोटिंग हुई थी.
एग्जिट पोल के सर्वे ने काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी है. एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक, असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है तो वहीं बंगाल में भी पहली बार बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. इसके अलावा केरल में लेफ्ट का पत्ता साफ होने वाला है. तमिलनाडु में TVK यानी विजय की पार्टी की जीत होती दिख रही है.
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, तमिलनाडु में भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले फेज की वोटिंग 23 को और दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी.
Vidhan Sabha Chunav Result 2026 News Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुए थे. तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी एक ही फेज में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वहीं, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले फेज में 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी.वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 8 जिलों की 142 सीटों पर वोट डाले गए थे. इसके बाद एग्जिट पोल के सर्वे में चौंकाने वाले अनुमान सामने आए हैं.
एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक, असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक लगाती नजर आ रही है तो वहीं बंगाल में भी पहली बार बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है. इसके अलावा केरल में लेफ्ट की विदाई होने वाली तो वहीं तमिलनाडु में टीवीके यानी विजय की पार्टी की जीत होती दिख रही है. हालांकि, ये एग्जिट पोल के सर्वे हैं. असली जीत हार का पता तो सोमवार यानी 4 मई को ही चलेगा. इससे जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहे…
Published On – May 03,2026 10:00 AM IST