कर्लिंग…झाडू और पत्थर वाला खेल भारत में हो रहा लोकप्रिय, इसी गेम में भारत ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वालिफायर्स में बनाई जगह – Patrika News

3 मई 2026,
रविवार
ताजा खबरें
राज्य
IPL 2026
US Israel-Iran War
पत्रिका स्पेशल
कुलिश जन्मशती वर्ष
राष्ट्रीय
बिजनेस
मनोरंजन
धर्म
स्वास्थ्य
खेल
राजनीति
विश्व
शिक्षा
ओपिनियन
टेक
ऑटोमोबाइल
लाइफस्टाइल
ई-पेपर
मेरी खबर
शॉर्ट्स
ई-पेपर
भारत

Saurabh Mall

May 04, 2026
कर्लिंग खेल (टीम इंडिया के प्लेयर) इमेज सोर्स: वर्ल्ड कर्लिंग
Curling World Championship Qualifiers: हाल ही में भारत ने पहली बार अमेरिका के ओगडन में आयोजित हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के क्वालीफायर्स में प्रवेश किया था। हालांकि भारत मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सका लेकिन इस खेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
खास बात यह है कि 2022 में भारत ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसमें भाग लिया था। इसके अलावा, खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भी कर्लिंग को शामिल किया गया था। 2010 में कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया बनी। वहीं, 2019 में भारत ने वल्र्ड कर्लिंग फेडरेशन की सदस्यता हासिल की। भारतीय खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में इस खेल का अभ्यास करते हैं।
इस खेल में मुख्य उद्देश्य पत्थर को हाउस के बीच में यानी टी के सबसे पास रखना होता है। प्राचीन समय में स्कॉटलैंड में सैनिक और आम लोग जमी हुई झीलों पर पत्थर फेंककर अपना समय बिताते थे। वहीं से इसने एक खेल का रूप लिया। 1998 में यह खेल आधिकारिक रूप से विंटर ओलंपिक में शामिल हुआ।
-कर्लिंग एक विंटर स्पोर्ट है जो बर्फ की सतह पर खेला जाता है। इसमें खिलाड़ी बर्फ की 45 मीटर लंबी सतह पर ग्रेनाइट के पत्थर को लक्ष्य (हाउस) की ओर स्लाइड करते हैं और साथी खिलाड़ी झाड़ू से बर्फ को साफ कर पत्थर को सही दिशा और दूरी देते हैं।
-कर्लिंग दो टीमों के बीच खेला जाता है और हर टीम में चार खिलाड़ी होते हैं। हर खिलाड़ी बारी-बारी से पत्थर फेंकता है, जिसे डिलीवरी कहा जाता है। फेंकते समय खिलाड़ी एक पैर से धक्का देकर पत्थर को आगे बढ़ाता है और उसे हल्का घुमाव देता है।
-इस घुमाव से पत्थर सीधी रेखा में न जाकर घुमावदार रास्ता लेता है। टीम के दो खिलाड़ी झाड़ू से बर्फ को साफ करते हुए आगे बढ़ते हैं जिसे स्वीपिंग कहा जाता है। इससे बर्फ गर्म होती है और पत्थर ज्यादा दूर और सही दिशा में जाता है।
‘कर्लिंग’ नाम उस घुमाव (स्पिन) से आता है जो पत्थर (स्टोन) को फेंकते समय दिया जाता है, जिससे वह सीधी लाइन में न जाकर मुड़ता हुआ आगे बढ़ता है।
8 अंक : एक छोर में अधिकतम 8 अंक बनाए जा सकते हैं, जब टीम के सभी 8 पत्थर लक्ष्य के सबसे करीब हों।
01 अंक : हर उस पत्थर के लिए 01 अंक मिलता है जो हाउस में हो और विरोधी टीम के सबसे नजदीकी पत्थर से भी ज्यादा पास हो।
हैमर : जिस टीम के पास आखिरी पत्थर फेंकने का अधिकार होता है। सबसे ज्यादा अंक बनाने वाली टीम जीत जाती है।
ये भी पढ़ें
खबर शेयर करें:
संबंधित विषय:
Sports News
Sports news In Hindi
Published on:
04 May 2026 02:17 am
बड़ी खबरें
राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग
‘सभी अनमोल विरासतें वापस आनी चाहिए’, ब्रिटेन के पास हमारे एक नहीं, कई ‘कोहिनूर’
बिहार कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकती है जगह, दिल्ली में अमित शाह ने CM सम्राट चौधरी से क्या कहा?
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नेपाल का अड़ंगा, भारत के हिस्से को डिप्लोमैटिक नोट के जरिए बताया अपना
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर की आई प्रतिक्रिया
केरल चुनाव: क्या शशि थरूर बनेंगे मुख्यमंत्री? कांग्रेस नेता ने आलाकमान के फैसले पर दिया बड़ा बयान
DOWNLOAD ON
Play Store
DOWNLOAD ON
App Store
Trending Topics
Rashifal
T20 World Cup 2026
PM Narendra Modi
Top Categories
राष्ट्रीय
मनोरंजन
स्वास्थ्य
राजस्थान
मध्य प्रदेश
Legal
Grievance Policy
This website follows the DNPA’s code of conduct
Statutory provisions on reporting (sexual offenses)
Privacy Policy
About Us
Code of Conduct
RSS
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News