एअर इंडिया बोर्ड की 7 मई को अहम बैठक, नए सीईओ और लागत कटौती पर होगी चर्चा – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एयरलाइन के भविष्य और वित्तीय स्थिति को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। ब …और पढ़ें
एअर इंडिया बोर्ड की 7 मई को अहम बैठक (फोटो- एएनआई)
पीटीआई, नई दिल्ली। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक सात मई को मुंबई में होने जा रही है।
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एयरलाइन के भविष्य और वित्तीय स्थिति को लेकर कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में नए सीईओ के चयन पर भी चर्चा होगी।
वर्तमान सीईओ कैंपबेल विल्सन इस साल के अंत में पद छोड़ने वाले हैं। बोर्ड उनके उत्तराधिकारी के नाम पर चर्चा करेगा।
सूत्रों के अनुसार, सिंगापुर एयरलाइंस के अधिकारियों या किसी यूरोपीय उम्मीदवार को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। ‘ज्वाइंट एमडी’ के विकल्प पर भी विचार संभव है।
वित्त वर्ष 2025-26 में एअर इंडिया को 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा होने का अनुमान है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण रूट लंबे हुए हैं, जिससे ईंधन की खपत और लागत बढ़ी है।
एयरलाइन टिकट के साथ मिलने वाले भोजन और बिजनेस क्लास के लिए लाउंज एक्सेस को अलग करने पर विचार कर रही है।
इससे यात्रियों को सस्ते किराए का विकल्प मिल सकेगा, लेकिन इन सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करना होगा। इस बैठक में सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ गोह चून फोंग सहित बोर्ड के अन्य प्रमुख सदस्य भी शामिल होंगे।
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News