यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, चार बच्चों और मां के हत्यारे आमिर को पुलिस ने मार गिराया – Live Hindustan

चार बच्चों और उनकी मां की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह पांच बजे अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी आमिर को मार गिराया। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में संदिग्धों तलाश लगातार की जा रही थी। सोमवार सुबह बाइक सवार को रोकने के कहा गया तो वह भागने लगा। पीछा करते हुए पुलिस ने नेवतरिया बाईपास के पास उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही ढेर कर दिया।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया और मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मारा गया अपराधी आमिर पुत्र जान मोहम्मद निवासी मीरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर है। आमिर एक शातिर अपराधी था। वह पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका था और एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस उसके खिलाफ पहले हाफ एनकाउंटर भी कर चुकी थी।

हाल ही में नगर के मुरादाबाद मीरानपुर मोहल्ले में चार मासूम बच्चों की हत्या के बाद उनकी मां का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस पूरे मामले ने जिले में सनसनी फैला दी थी। पुलिस तभी से इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने के लिए लगातार जांच में जुटी थी।

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News