Live
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ के लिए प्रयागराज में कुल 9 रेलवे स्टेशन है और सभी रेलवे स्टेशन से यात्रियों को महाकुंभ तक पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रिक बस और शटल बस की पर्याप्त सुविधाएं राज्य सरकार की ओर से दी गई हैं, इसके अलावा ई-रिक्शा भी है.
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संगम स्नान के लिए प्रदेश के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं. शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि पूरे महाकुंभ के दौरान सभी जनपदों से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाए, साथ ही बसों के संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए. उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी पूरी महाकुंभ अवधि में सभी जनपदों से बसों का संचालन प्रयागराज के लिये होना चाहिए. श्रद्वालुओं को यात्रा में कोई समस्या ना हो, इसे सुनिश्चित किया जाए.
इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी संगम में लगाएंगे. इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं. क्योंकि इस बार का महाकुंभ भव्य, दिव्य, अलौकिक और डिजिटल महाकुंभ है. इसलिए रेलवे ने अपने यात्रियों के सुविधा के लिए हर वह इंतजाम किए हैं जिससे उनके श्रद्धालु यात्री तीर्थराज प्रयागराज में संगम में बिना किसी दिक्कत के आस्था के डुबकी लगा लें. केवल महाकुंभ के लिए 13,000 ट्रेन भारतीय रेल चला रही है. इनमें से 3,000 स्पेशल ट्रेन है महाकुंभ के लिए. जबकि 10,000 रेगुलर ट्रेन है. पहली बार रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए मेला कंट्रोल टावर स्टेशन बनाया है. जो लगातार सीसीटीवी के जरिए स्टेशन और श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे. QR code के जरिए रेलवे यात्री संगम जाने के लिए रूट की जानकारी ले पाएंगे, साथी उनके रहने और खाने का इंतजाम कहां-कहां है उसकी भी जानकारी ले पाएंगे. कौन सी बस उनको संगम लेकर जाएगी यह भी जानकारी QR code से ले सकते हैं. जो भी यात्री महाकुंभ में आएंगे उनके रेलवे टिकट पर कलर कोड है, कलर कोड पर स्कैन करके जानकारी ले पाएंगे कि उन्हें कहां जाना है कहां रुकना है. प्रयागराज स्टेशन से किस रास्ते से बाहर निकलना है यह भी जानकारी होगी. क्योंकि हाली के दिन में रेलवे ट्रैकों के साथ काफी छेड़खानी देखी गई है इसके मध्य नजर रेलवे के अधिकारी ड्रोन कैमरे के जरिए भी रेलवे ट्रैक पर नजर रखेंगे.
महाकुंभ नगर में 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर के पुलिस प्रशासन द्वारा मौके का जायजा लिया जा रहा है. हर एक स्थिति को किस तरीके से संभालना है, क्या कुछ करना है , इन सब चीजों का विस्तृत परख किया जा रहा है. उसी के साथ पीएससी की महिला जवान भी इस कार्यक्रम में मौजूद है जहां पर उनको समझाया जा रहा है कि यहां पर आने वाली महिलाओं को कोई समस्या न होने पाए और अगर उनको कोई समस्या होती है कभी वह शर्म या संकोच वश पुरुष प्रशासन से मदद नहीं मांग पाती है, तो आप लोग ऐसी महिलाओं का खास ध्यान रखिए और साथी साथ जो महिला इस स्थान पर पूरी चोरी चकारी जैसी वारदात को अंजाम देंगी उन पर भी आप अपनी पहली नजर बनाए रखिए.
QR कोड के जरिये महाकुम्भ को इस बार पूरा डिजिटल कर दिया गया है. सरकार ने इन क्यूआर कोड को जगह-जगह लगवाया है, जिसमें लाल कोड में आकस्मिक सेवाओं की जानकारी, नीले में आवास और खाने की जानकारी, हरे में मेला प्रशासन की जानकारी है, साथ ही एक व्हाट्सएप नंबर भी है जिससे लोग नमस्ते भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
प्रयागराज की सड़कों पर तमाम पेशवाई यात्राएं निकाली जा रही हैं. सनातन धर्म के देवी देवताओं का रूप धारण करके कलाकार लगातार अपना कल का प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रयागराज वासी इनका स्वागत कर रहे हैं सड़क के दोनों तरफ प्रयागराज वास खड़े हैं. जो अपने मोबाइल फोन में इनका वीडियो कैद कर लेना चाहते हैं.
महाकुंभ प्रयागराजः महाकुंभ में इस बार प्रचलित बाबा की धूम दिख रही है. बाबाओं से यह कुंभ गूंज रहा है और ऐसे ही एक बाबा से न्यूज़ 18 की मुलाकात हुई यह भंडारे वाले बाबा हैं. जिन्होंने 15 दिसंबर से लगातार भंडारे की शुरुआत की है जो सुबह-शाम दोनों उसे वक्त जारी रहता है. देसी घी और गाय के घी से बने व्यंजनों को श्रद्धालुओं को निस्वार्थ भाव से प्रसाद वितरित कर रहे हैं. इस भंडारे वाले बाबा ने संकल्प कि हर श्रद्धालु जो भंडार में पहुंच रहा है उसे वापस ना लौटाएं. उसे सम्मानपूर्वक भोजन कराएं.
महाकुंभः इस बार प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ की भव्यता और श्रद्धा के चलते सनातन धर्म में उत्साह है. इसके कारण भीलवाड़ा से भी कईं साधु संत उसमें शामिल होने के लिए रवाना हो रहे हैं. ऐसे ही नागा साधु श्री श्री 1008 दिगंबर खुशहाल भारती जी महाराज भी प्रयागराज के लिए रवाना हुए. इस दौरान उनका शिष्यों के साथ ही आमजन ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होने आमजन और शिष्यों को महाकुंभ के महत्व को बताते हुए आशीर्वाद प्रदान किया. कुशाल भारती ने सनातनियों से अपील भी कि वह ज्यादा से ज्यादा महाकुंभ में पहुंचकर अपने पापों से मुक्ति पाएं.
महाकुंभ को लेकर सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं. ऐसे में यदि आप कुंभ जाना चाहते हैं, तो आपके रुकने और खाने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं. बता दें कि कम पैसो में सरकार ने आम लोगों के रुकने की व्यवस्था की है. अरहल घाट पर ऐसे 4 रेन बसेरे बनाये गए हैं, जिनमें एक रेन बसेरे की क्षमता 1000 है यहां आम व्यक्ति 100 रूपए देकर रह सकते हैं.
मंत्री असीम अरुण ने सांसद चंद्रशेखर के विवादित बयान पर कहा कि “ये निंदनीय बयान है, चंद्रशेखर ने जो कहा है किसी भी तरह स्वीकार नहीं है, किसी की आस्था से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. चंद्रशेखर को सलाह है कि ऐसा नहीं कहना चाहिए, सनातनी परंपरा की कटु आलोचना करके उन्हें लगता है कि उनकी राजनीति आगे बढे़गी, तो ऐसा नहीं है. बता दें कि, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि जिसने पाप किया होगा, वही पाप धोने कुंभ जाएगा.
प्रयागराज महाकुंभ के लिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से खाद्य सामग्री भिजवाई जाएगी. खाद्य सामग्रियों से भरी गाड़ियों को कल हरी झंडी दिखाई जाएगी. मंत्री जोराराम कुमावत, जवाहर सिंह बेडम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहेंगे. मेहंदीपुर बालाजी से 100 पीपा घी, 200 पीपा तेल, 20 टन अनाज, 10 तन दाल, 10 हजार कंबल भिजवाए जाएंगे. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से 13 जनवरी से 26 फरवरी तक सेवा शिविर प्रयागराज में लगाया जाएगा.
महाकुंंभ मेलाः महाकुंभ में ट्रेन से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज के सभी 9 रेलवे स्टेशन पूरी तरीके से तैयार हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी प्रयागराज प्रशासन के अधिकारी चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं ताकि जो श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए संगम की तरफ बढ़ेंगे उन्हें किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो. जैसे ही श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से बाहर निकलेंगे उनको इलेक्ट्रिक बस और शटल बस मिल जाएगी जो संगम तट की तरफ लेकर जाएगी.
महाकुंभ 2025 में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का पहुंचाना शुरू हो गया है. इस बार उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालु यहां पर पहुंचेंगे और ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के यहां पर भुगतान इंतजाम किए हैं. इसमें कोई चूक ना हो यह भी एक बड़ी चुनौती पुलिस के अधिकारियों की है पुलिस ने सिक्योरिटी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर वर्कशॉप कंप्लीट कर ली है. ऐसे में महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए गए.
महाकुंभ शहर में महज 10 मीटर की विजिबिलिटी. घने कोहरे की वजह से गाड़ियां बेहद धीमी गति से हेडलाइट ऑन करके चल रही हैं. श्रद्धालु लगातार महाकुंभ शहर में आ रहे हैं क्योंकि महज 48 घंटे ही पहले अमृत स्नान को बचे हैं. ऐसे में संगम तक पर केवल 10 मीटर की विजिबिलिटी है और श्रद्धालु टोपी स्वेटर पहने हुए अपने टेंट के तरफ आगे बढ़ रहे हैं.
विनोद बंसल (विहिप) ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के बयान पर कहा कि हाल ही में बनी पार्टी हिंदुत्व को गाली देती है, अब वे महाकुंभ पर भी टिप्पणी कर रहे हैं. उनका मकसद हिंदू धर्म और सनातन को खत्म करना है. जब कुंभ में बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे और गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाएंगे, तो उन्हें और परेशानी होगी. उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह महाकुंभ नगर पहुंचे के लगभग 40000 वर्ग मीटर में बने स्वच्छ सुजल गांव का उद्घाटन किया. जय शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का संबोधन महाकुंभ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सुजल गांव की स्थापना लगभग 40000 स्क्वायर फीट में प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी में 2017 के पहले के गांव यानी कि पहले का बुंदेलखंड और आज की बुंदेलखंड को दर्शाया गया है, किस प्रकार से बुंदेलखंड में ट्रेन से पानी आता था और उसे पानी के अभाव से लोग दम तोड़ देते थे.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्रह्माकुमारी के स्वर्णिम भारत ज्ञान कुंभ पंडाल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि “ब्रह्माकुमारी ने अपने पंडाल में विभिन्न फिल्मों के माध्यम से मानवीय विकृतियों को जिस तरह से दर्शाया है, वह अद्भुत है. मैं इस कार्यक्रम की सफलता की कामना करता हूं… लोग इससे सीख लेंगे और अपने अंदर बदलाव लाएंगे.
Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संगम स्नान के लिए प्रदेश के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं. शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि पूरे महाकुंभ के दौरान सभी जनपदों से प्रयागराज के लिए बसों का संचालन किया जाए, साथ ही बसों के संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए. उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी पूरी महाकुंभ अवधि में सभी जनपदों से बसों का संचालन प्रयागराज के लिये होना चाहिए. श्रद्वालुओं को यात्रा में कोई समस्या ना हो, इसे सुनिश्चित किया जाए.
इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी संगम में लगाएंगे. इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं. क्योंकि इस बार का महाकुंभ भव्य, दिव्य, अलौकिक और डिजिटल महाकुंभ है. इसलिए रेलवे ने अपने यात्रियों के सुविधा के लिए हर वह इंतजाम किए हैं जिससे उनके श्रद्धालु यात्री तीर्थराज प्रयागराज में संगम में बिना किसी दिक्कत के आस्था के डुबकी लगा लें. केवल महाकुंभ के लिए 13,000 ट्रेन भारतीय रेल चला रही है. इनमें से 3,000 स्पेशल ट्रेन है महाकुंभ के लिए. जबकि 10,000 रेगुलर ट्रेन है. पहली बार रेलवे ने श्रद्धालु यात्रियों के लिए मेला कंट्रोल टावर स्टेशन बनाया है. जो लगातार सीसीटीवी के जरिए स्टेशन और श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे. QR code के जरिए रेलवे यात्री संगम जाने के लिए रूट की जानकारी ले पाएंगे, साथी उनके रहने और खाने का इंतजाम कहां-कहां है उसकी भी जानकारी ले पाएंगे. कौन सी बस उनको संगम लेकर जाएगी यह भी जानकारी QR code से ले सकते हैं. जो भी यात्री महाकुंभ में आएंगे उनके रेलवे टिकट पर कलर कोड है, कलर कोड पर स्कैन करके जानकारी ले पाएंगे कि उन्हें कहां जाना है कहां रुकना है. प्रयागराज स्टेशन से किस रास्ते से बाहर निकलना है यह भी जानकारी होगी. क्योंकि हाली के दिन में रेलवे ट्रैकों के साथ काफी छेड़खानी देखी गई है इसके मध्य नजर रेलवे के अधिकारी ड्रोन कैमरे के जरिए भी रेलवे ट्रैक पर नजर रखेंगे.
CM जनकल्याण अभियान में यहां लगाए गए सबसे ज्यादा शिविर! बनाए गए आयुष्मान कार्ड
सर्दियों में संजीवनी हैं ये सब्जियां, कई रोगों का रामबाण, डॉक्टर ने गिनाएं फाय
सर्दियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान, स्वर्ग जैसी हैं नेपाल की ये पांच जगह
महाकुंभ को लेकर मिर्जापुर में तगड़ी सुरक्षा, आकाश से ऐसे की जा रही निगरानी
लोहड़ी पर ट्राई करें ये रंगोलियां, आपके त्यौहार को बना देगी स्पेशल
आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन की दिखाई झलक, समुद्र किनारे मस्ती करती आईं नजर
महाकाल का भक्त था एक्टर, शादी से पहले बदला धर्म, बना 5 वक्त का नमाजी
हरी मिर्च की खेती के दुश्मन हैं ये रोग, समय रहते कर लें बचाव, नहीं तो खेत….
गर्भवती महिलाओं को टमाटर खाने के दौरान भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
लाइव ब्लॉग
2 hours ago
6 hours ago
a day ago
2 days ago