बाल नोंचे, मुक्का मारा… चलती बाइक में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल – AajTak

Feedback
आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो बरबस ध्यान तो खींचते ही हैं.   लोगों के मन में सवाल भी पैदा करते हैं कि आखिर ये क्या हो रहा है? ऐसा ही एक वीडियो की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इस चौंकाने वाले वीडियो में चलती बाइक पर एक महिला के साथ मारपीट होते दिखाई दे रहा है. 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है – एक शख्स चलती बाइक पर दिन के उजाले में भुवनेश्वर के स्टूडियो स्क्वायर के पास महिला को मुक्का मारते हुए. बाइक की नंबर दिखाई दे रही है. 
इस वीडियो में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला का बाइक चला रहा शख्स पहले बाल नोंचते दिखाई देता है. फिर एक के बाद एक कई मुक्के मारता दिखाई देता है. इस दौरान महिला पीछे बैठी रहती है और अपने चेहरे को बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि महिला चलती बाइक पर उस शख्स के इस तरह से मारपीट करने को लेकर कुछ भी बचाव करने में बेबस है. 
Man punches woman on moving bike in broad daylight at Studio Square, Bhubaneswar, Bike no. visible. pic.twitter.com/s8e6pZULAF
महिला उस शख्स पर कोई पलटवार करती नहीं दिखाई देती है. अब मामला क्या है. इस बात की तो पुष्टि वीडियो से नहीं हो सकी है. इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने भी बस इतना ही बताया है जो वीडियो में दिखाई दे रहा है. अगर महिला के साथ इस तरह से मारपीट की जा रही है, तो यह गंभीर मामला बन सकता है. वहीं चलती बाइक पर ऐसी हरकत से बैलेंस भी बिगड़ सकता था और दोनों को गंभीर चोट भी लग सकती है. 
यह भी पढ़ें: जहां जहां लोग जा रहे… वहां-वहां टेंट! कूलर के बाद वायरल हुई ये टेंट वाली बारात
इस वीडियो काफी लोगों ने अपने नजरिए से अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि वह शख्स टॉक्सिक है और अब इस पर कुछ ऐसे ही लोग लिखेंगे कि जरूर महिला ने कुछ किया होगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है – यह व्यवहार हैरान करने वाला है. इस तरह से दिनदहाड़े चलते बाइक पर किसी महिला के साथ हिंसा गंभीर बात है.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News