3 इडियट्स में डायलॉग
Entertainment News in Hindi Live Updates: बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म की अभी तक कितनी हो चुकी है कमाई? ओटीटी पर आने वाली हैं कौन सी नई फिल्में या वेब सीरीज? बॉलीवुड में कौन से नए ट्रेलर या गाने हुए हैं रिलीज? हिंदी सिनेमा जगत और ओटीटी की हर खबर के लेटेस्ट लाइव अपडेट पाने के लिए जुड़ जाइए इस लाइव लिंक के साथ। भागदौड़ भरी जिंदगी में मनोरंजन जगत की खबरों पर लगातार नजरें बनाए रख पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में यहां आपको एक ही जगह पर मिलेंगी बॉलीवुड और ओटीटी की लेटेस्ट खबरें लाइव। (ये भी पढ़ें: हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं ये फिल्में और सीरीज, लिस्ट में हिमेश की मूवी शामिल)
राजा शिवाजी का डे4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म राजा शिवाजी की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ रविवार को एक बार फिर थोड़ा ऊपर गया। शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ 55 लाख रुपये की कमाई करने के बाद रविवार को इस फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का शुरुआती 3 दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 40 करोड़ 34 लाख रुपये हो चुका है। सोमवार को कमाई के आंकड़े एक बार फिर नीचे आने की उम्मीद है। हालांकि माना जा रहा है कि यह बड़े आराम से सोमवार (डे4) को 45 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। (ये भी पढ़ें: ‘बुरी नजरों से डर लगता है’, भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को दोबारा हुआ प्यार)
जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ की बढ़ी कमाई
राजा शिवाजी की तरह ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ को भी रविवार को राहत की सांस आई। शनिवार को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई करने के बाद रविवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 96 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म की कमाई का ग्राफ रविवार को थोड़ा ऊपर जरूर आया, लेकिन अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो रफ्तार नहीं पकड़ पाई है कि अपनी लागत निकाल सके। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 3 करोड़ 40 लाख रुपये हो चुकी है। हालांकि सोमवार को यह बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर गोता लगाती नजर आ सकती है। (ये भी पढ़ें: धुरंधर 2: बाहुबली 2 पस्त, अब दंगल पर नजर, नंबर 1 बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़)
आमिर खान की 3 इडियट्स के सीक्वल के लिए मेकर्स को मिल गया चौथा इडियट
आमिर खान की 3 इडियट्स ऑडियंस को पसंद आई थी। अब इसका सीक्वल बन रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के सीक्वल में विकी कौशल चौथे इडियट बनकर नजर आ सकते हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विकी को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है। इस फिल्म में उनका किरदार इमोशनल टच लाने वाला है।
इंडिया गॉट लेटेंट पर डॉक्यूमेंट्री ला रहे हैं रणवीर इलाहाबादिया
हाल में कपिल शर्मा के शो पर नजर आए रणवीर इलाहाबादिया ने अनाउंस किया कि वो अगले महीने इंडिया गॉट लेटेंट विवाद को लेकर डॉक्यूमेंट्री लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि फैंस कमेंट में बताए कि वो इस डॉक्यूमेंट्री को किस नजरिए से देखना चाहते हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में विवाद से जुड़े हर पहलू को दिखाया जाएगा।
अक्षय कुमार की 200 करोड़ क्लब वाली फिल्में
इससे पहले अक्षय कुमार की 2.0, टॉयलेट – एक प्रेम कथा, मिशन मंगल, गुड न्यूज, सूर्यवंशी, रुस्तम, एयरलिफ्ट, हाउसफुल 4 और केसरी भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं।
भूत बंगला की कमाई 200 करोड़ के पार
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला की वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म मिले-जुले रिव्यूज के बावजूद लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है।
ओटीटी पर कब रिलीज होगी डकैत?
OTT ट्रैकर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘डकैत’ 8 मई से तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है। फिल्म का हिंदी वर्जन इसके कुछ दिन बाद अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकता है।
विजय की को-स्टार रहीं तृषा ने आज किया तिरुपति में दर्शन और प्रार्थना
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Trisha Krishnan had the darshan of Lord Sri Venkateswara Swamy at Tirumala Tirupathi Devasthanam earlier this morning. pic.twitter.com/mhiaHMOu5l
आज सुबह तड़के एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन और प्रार्थना करते हुए देखा गया। वह हर साल अपने बर्थडे (4 मई) पर ऐसा करती हैं, लेकिन फैंस ने गौर किया कि आज तमिलनाडु विधानसभा चुनावों का मतगणना दिवस भी है। तृषा और विजय पुराने दोस्त हैं और को-स्टार रहे हैं। दोनों के अफेयर की काफी चर्चा रह चुकी है।
टाइगर श्रॉफ ने दी विजय को चुनावी जीत पर बधाई
Congratulations to @actorvijay 🙌🏼
The faith people have in you is amazing to see. More power to you for this next chapter!💪🏻
राजा शिवाजी डे4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सोमवार सुबह 9 बजे तक राजा शिवाजी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये कमा चुकी है। चौथे दिन के आखिर तक फिल्म की कुल कमाई 45 करोड़ के ऊपर जाने की उम्मीद है।
पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार साथ नजर आए विकी-कटरीना
विक्की कौशल और कटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में माता-पिता बने थे। इसके बाद जहां विक्की कौशल कई बार मीडिया के सामने आए, वहीं कटीरना कैफ एक मां होने की जिम्मेदारियों में बिजी रहीं। हाल ही में माता-पिता बनने के बाद पहली बार विक्की और कटरीना साथ में नजर आए। पापाराजी ने दोनों की तस्वीरें लीं, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
सलमान खान ने दोस्त के निधन पर किया पोस्ट
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
सलमान खान ने अपने दोस्त सुशील कुमार के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर शोक प्रकट किया है। सलमान खान ने लिखा कि वह उनके भाई जैसे थे। सलमान खान ने अपनी इमोशनल पोस्ट में लिखा- तुम्हारे लिए आंसू नहीं बहाऊंगा भाई, सिर्फ यादें और हंसी साथ रहेगी।
शाहरुख खान ने सेलिब्रेट किए सुनील नारायण के 200 विकेट
Sunil, my friend… here’s to 15 seasons… over 200 wickets… 3 titles and many more with the @KKRiders franchise around the globe!!! You are a magician and we love you like our own family. Big hug for today and always… Be healthy and keep smiling! #SunilNarine pic.twitter.com/KFy1YfPENk
कोर्ट से राहत के बार बोले शेखर सुमन- न्याय की जीत
कोर्ट के शेखर सुमन और भारती पर FIR रद्द करने पर शेखर सुमन ने प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने HT के साथ बातचीत में कहा- मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं था। भारती ने कुछ ऐसा कहा था जो बिल्कुल नॉर्मल था, उसमें कोई धार्मिक भावना नहीं थी। मैं तो इसमें शामिल भी नहीं था। मुझे बेवजह इस मामले में घसीटा गया। शेखर सुमन ने कहा, ‘भगवान का शुक्र है। सोचिए कुछ लोग अदालत का कीमती वक्त कैसे बर्बाद करते हैं और बेगुनाहों को परेशान करते हैं। न्याय की जीत हुई।’
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play