By Election Results 2026 Live Updates: उपचुनावः बारामती से सुनेत्रा की बंपर जीत, 7 में से 4 सीटों पर… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
Assembly By Elections Results 2026 of Bagalkot, Baramati, Davanagere South, Dharmanagar, Koridang, Rahuri, Umreth News in Hindi Updates: देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी जीत हासिल हुई है, और उसे 7 में से 4 सीटों पर जीत मिली. जबकि 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गई. बारामती सीट पर एनसीपी प्रत्याशी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नाम बड़ी जीत आई.
इससे पहले महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में 7 सीटों पर उपचुनाव कराए गए. कर्नाटक की 2 सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती सीट रही, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे. 28 जनवरी को बारामती में एक विमान हादसे में अजित का निधन हो गया था. इस सीट पर उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार मैदान में उतरीं और उनके खाते में बड़ी जीत गई.
Result Updates:
05.36 PM: बारामती उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री प्रत्याशी सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार (2,18,034) से भी अधिक वोटों से चुनाव जीत लिया है. इस सीट पर बड़े राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे. दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी को 935 वोट ही मिले थे.
04.49 PM: कर्नाटक की दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस के समर्थ एस मल्लिकार्जुन ने बीजेपी के श्रीनिवास टी दासकरियप्पा को पीछे छोड़ते हुए 5708 मतों के अंतर से जीत हासिल की है. समर्थ शुरुआती दौर में पिछड़ रहे थे.
04.13 PM: महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार अक्षय कर्डीले ने 1,12,587 मतों से जीत मिली है.
03.05 PM: राहुरी सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है. बीजेपी के उम्मीदवार अक्षय कर्डीले को 27 दौर की गिनती के बाद 1,12,587 मतों की बढ़त मिली.
02.50 PM: बारामती विधानसभा उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रत्याशी सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 14 हजार से भी अधिक वोटों से चुनाव जीत लिया है. चुनाव जीतने के बाद सुनेत्रा बारामती में अजित पवार के स्मृति स्थल पर पहुंचीं.
02.36 AM: कर्नाटक की बागलकोट सीट हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उमेश मेटी ने अपने निकटतम प्रत्याशी बीजेपी के चरणमठ वीरभद्रय्या को 22,332 वोटों के अंतर से हरा दिया.
01.49 PM: उमरेठ सीट से बीजेपी के हर्षद परमार ने जीत हासिल कर ली है. निर्णायक बढ़त हासिल कर ली. उन्हें 30743 वोटों से जीत हासिल हुई.
01.12 PM: गुजरात की उमरेठ सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है. बीजेपी के हर्षद परमार ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली. सभी 23 दौर की गिनती पूरी हो चुकी है. 23 मतों की गिनती के बाद परमार को 30743 मतों को बड़ी बढ़त हासिल हुई. परमार के सामने कांग्रेस के भ्रुगुराजसिंह चौहान थे.
12.59 PM: महाराष्ट्र की बारामती सीट पर उपचुनाव में 9वें दौर की मतगणना के बाद NCP प्रत्याशी सुनेत्रा पवार 78244 मतों से आगे निकल गई हैं.वह बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं.
12.41 PM: त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर बीजेपी के जाहर चक्रवर्ती ने जीत हासिल की है. उन्हें 18290 मतों के अंतर से जीत मिली.
12.12 PM: महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर 14 दौर की मतगणना के बाद बीजेपी के उम्मीदवार अक्षय कर्डीले 58,197 मतों से आगे निकल गए हैं.
11.36 AM: नागालैंड की कोरिडांग सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के डी आई इमचेन ने जीत हासिल कर ली है. उन्हें 3 दौर की गिनती के बाद 3123 मतों की बढ़त हासिल हुई. बीजेपी विधायक इमकोंग एल. इमचेन की मौत के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराए गए थे.
10.54 AM: बारामती विधानसभा उपचुनाव में 5वें दौर की मतगणना के बाद NCP प्रत्याशी सुनेत्रा पवार 44598 मतों से आगे निकल गई हैं. उनके सामने बड़ी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे, ऐसे में वह बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं.
10.35 AM: कर्नाटक की दावणगेरे साउथ सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी के श्रीनिवास टी दासकरियप्पा 5 दौर की गिनती के बाद 8446 वोटों से आगे निकल गए हैं. कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है.
10.27 AM: गुजरात की उमरेठ सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के हर्षद परमार 8 दौर की गिनती के बाद कांग्रेस के भ्रुगुराजसिंह चौहान से 8775 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां 22 दौर की गिनती होनी है.
10.11 AM: कर्नाटक की बागलकोट सीट हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उमेश मेटी अपने निकटतम प्रत्याशी बीजेपी से आगे चल रहे हैं. 8 दौर की गिनती के बाद 10896 वोटों से आगे चल रहे हैं.
9.35 AM: बारामती विधानसभा उपचुनाव में तीसरे दौर की मतगणना के बाद NCP प्रत्याशी सुनेत्रा पवार 26773 मतों से आगे निकल गई हैं.
8.47 AM: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के राहुरी सीट पर हुए उपचुनाव पहले चरण के रुझान सामने आ गए हैं. पहले दौर की मतगणना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अक्षय कर्डीले 460 मतों से आगे चल रहे हैं.
8.00 AM: मतों की गिनती शुरू हो गई है. 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे.
बारामती सीट पर सुनेत्रा पवार के जीतने की संभावना काफी ज्यादा मानी जा रही है, क्योंकि उनके खिलाफ कोई बड़ा उम्मीदवार नहीं है और परिवार का इस इलाके में मजबूत प्रभाव है. कांग्रेस ने पहले आकाश मोरे को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन बाद में उनका नाम वापस ले लिया. सुनेत्रा पवार के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी है, क्योंकि उपमुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा.
किसके सिर सजेगा ताज, कहां किसकी बनेगी सरकार, 5 राज्यों के नतीजों पर Live Updates
गोवा की पोंडा सीट पर भी 9 अप्रैल को उपचुनाव होने वाले थे. हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया. अदालत में चुनाव अधिसूचना की वैधता को चुनौती दी गई थी. पोंडा सीट भाजपा के विधायक और पूर्व गोवा मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन के बाद खाली हुई थी. बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह फैसला इसलिए दिया क्योंकि विधानसभा का कार्यकाल एक साल से कम बचा है. कांग्रेस ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 Live Updates: TMC या BJP? बंगाल में इस बार किसकी सरकार?
उपचुनाव की सभी 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थीं. जिन 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से 4 सीटों पर पिछली बार BJP ने जीत दर्ज की थी. महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी. कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीती थीं.
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News