जोगबनी बॉर्डर पर चीनी नागरिक हिरासत में: बिना वैध दस्तावेज भारत में घुसपैठ करते SSB ने पकड़ा, नेपाल में रह … – Dainik Bhaskar

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक चीनी नागरिक को बिना वैध दस्तावेजों के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए हिरासत में लिया है। यह घटना जोगबनी बॉर्डर पर हुई, जहां संदिग्ध हालत में स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को देखकर एसएसबी जवा
हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय झोउ ह्यून के रूप में हुई है, जो चीन के हूनान प्रांत का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह नेपाल के विराटनगर से स्कूटी के जरिए जोगबनी होते हुए भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। एसएसबी के अनुसार, उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज नहीं थे।
चीनी नागरिक से पूछताछ कर रही पुलिस
झोउ ह्यून को सबसे पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका विस्तृत मेडिकल चेकअप कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उसे वापस एसएसबी की हिरासत में लाया गया। फिलहाल, एसएसबी के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी और स्थानीय पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रहे हैं।
नेपाल के विराटनगर में रहता था
झोउ ह्यून पिछले कुछ दिनों से नेपाल के विराटनगर क्षेत्र में रह रहा था। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह अचानक बिना दस्तावेजों के भारत क्यों आया और क्या वह अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।
यह मामला भारत-नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करता है। जोगबनी-पथरघाटी क्षेत्र में एसएसबी की सतर्कता के बावजूद ऐसी घुसपैठ की घटनाएं चिंता का विषय हैं। स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News