कृपया धैर्य रखें।
OnePlus Pad 4 को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब इसकी सेल भारतीय बाजार में शुरू कर दी गई है। इस टैबलेट की कीमत 59,999 रुपये से शुरू …और पढ़ें
OnePlus Pad 4 की सेल भारत में शुरू की गई है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Pad 4 अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। OnePlus Pad 3 के सक्सेसर के तौर पर आए इस नए मॉडल को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इसे एक फ्लैगशिप टैबलेट माना जा रहा है, जो ब्रांड के लाइनअप में OnePlus Pad Go 2 से ऊपर आता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 13.2-इंच की 3.4K LCD स्क्रीन दी गई है। ये टैबलेट क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 12GB तक की RAM दी गई है। OnePlus Pad 4 के साथ OnePlus Stylo Pro स्टाइलस भी मिलता है और इसमें 13,380mAh की बैटरी है।
भारत में OnePlus Pad 4 की कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये से शुरू होती है। इसका एक 12GB + 512GB वाला मॉडल भी है, जिसकी कीमत 64,999 रुपये है। ये फ्लैगशिप टैबलेट Dune और Sage Mist कलर ऑप्शन्स में मिल रहा है।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ले सकते हैं। इससे OnePlus Pad 4 की प्रभावी कीमत 8GB + 256GB मॉडल के लिए 54,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल के लिए 59,999 रुपये हो जाती है। कंपनी कुछ समय के लिए इसके साथ 5,499 रुपये वाला OnePlus Stylo Pro फ्री दे रही है, साथ ही छह महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शंस भी मिल रहे हैं।
OnePlus Pad 4 को Amazon, Flipkart, OnePlus India की वेबसाइट, OnePlus Store ऐप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
OnePlus Pad 4 में 13.2-इंच का 3.4K (3,392 × 2,400 पिक्सल) LCD पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ, 1,000 nits की पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 12GB तक की LPDDR5x RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
ये टैबलेट OxygenOS 16 पर चलता है और इसमें PC की तरह मल्टीटास्किंग फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि विंडोज का साइज बदलना, ड्रैग-एंड-ड्रॉप सपोर्ट और बेहतर फाइल मैनेजमेंट। ये सेकंड-स्क्रीन फंक्शनलिटी और क्रॉस-डिवाइस कंट्रोल्स को भी सपोर्ट करता है। AI के मामले में इसमें AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन वाले AI Recorder जैसे टूल्स मिलते हैं।
इसमें आठ स्पीकर्स वाला सेटअप है जिसमें चार वूफर्स और चार ट्वीटर्स के साथ स्पैटियल ऑडियो (spatial audio) मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ और बेहतर सिग्नल के लिए AI-पावर्ड स्मार्ट एंटीना सिस्टम दिया गया है। टैबलेट का डिजाइन मेटल यूनिबॉडी वाला है, जिसकी थिकनेस 5.94mm और वजन 672 ग्राम है।
OnePlus Pad 4 में 13,380mAh की बैटरी है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि इसमें 20 घंटे तक वीडियो देखे जा सकते हैं और सात घंटे तक गेमिंग की जा सकती है। ये 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: Smart Buy या पैसा बर्बाद? Sale में फोन लेने वाले सावधान; न करें ये 5 गलतियां