तमिलनाडु के श्रद्धालुओं की बस हादसे का हुई शिकार
UP Top News Today: तमिलनाडु के श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। नैमिषारण्य से दर्शन कर रामनगरी अयोध्या जा रही बस अयोध्या लखनऊ हाईवे पर रुदौली क्षेत्र के रोजा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान बस की चपेट में पटरंगा जनौली निवासी 60 वर्षीय राम संजीवन इसकी पत्नी राजकुमारी की मौत हो गई ।जबकि एक अन्य इस बस की चपेट में आने से घायल हो गया।बस के किसी श्रद्धालु के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम सभी श्रद्धालुओं को कुशलता पूर्वक बाहर निकाल ली। एसडीएम कुलदीप प्रकाश ,सीओ आशीष निगम मौके पर पहुंच गए। चार थानों की फोर्स की मदद से ट्रैफिक को सामान्य कराया गया ।दोपहर 12:20 पर हुई इस घटना के बाद अचानक से सनसनी फैल गई। मृत दोनों लोग पति पत्नी साइकिल से कहीं का रहे थे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का वाराणसी दौरा स्थगित हो गया है। योगी काशी कल सुबह आएंगे।।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ के दौरान करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे फरियादियों तक खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्र लिये तथा पास खड़े अफसरों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
सहारनपुर : 20 हजार रुपये रिश्वत लेते विकास प्राधिकरण का जेई गिरफ्तार
सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहे विकास प्राधिकरण के जेई को रंगेहाथ सदर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। नवनिर्मित मकान पर लगी सील को हटाने की एवज में आरोपी जेई ने रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम, आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली सदर बाजार लेकर आई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।एंटी करप्शन थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह ने बताया कि जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित पवन विहार निवासी विनय कुमार छाबड़ा ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया था कि विकास प्राधिकरण का जेई आशीष सक्सेना निवासी गुरुद्वारा रोड उनसे नवनिर्मित मकान पर लगी सील को हटाने की एवज में रुपयों की मांग कर रहा है। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जेई को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
शाकाहारी खाने से निकला हड्डी, युवको ने होटल मालिक से की मारपीट
बुलंदशहर के काला आम चौराहा स्थित एक होटल में खाना खाने आए युवकों ने शाकाहारी भोजन में हड्डी होने का आरोप लगाकर होटल मालिक के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लोहे के पलटे से होटल स्वामी पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनियंत्रित निजी बस खड़े डंपर से टकराई, 36 यात्री घायल; 13 किए गए रेफर
लखीमपुर के पलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बसही संपूर्णा नगर से पलिया की ओर आ रही एक अनियंत्रित निजी बस सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। इस टक्कर में बस में सवार कुल 36 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 13 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसा पलिया-संपूर्णा नगर रोड पर पलिया कस्बे के बाहरी इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और सड़क से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसार, रेफर किए गए मरीजों में से कुछ के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।
जंग के बीच कई देशों को भाए कानपुर के पीटीए-एम पैराशूट
कानपुर की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्ट्री में बने पैराशूट पीटीए-एम की मांग दुनिया भर में बढ़ी है। विश्व के अलग-अलग देशों के बीच सामरिक अभियानों के दौरान सैनिकों की हवाई क्षेत्र से सुरक्षित लैंडिंग में रक्षा कंपनी ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड की उत्पादन इकाई ओपीएफ का यह पैराशूट आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर इस पैराशूट की खूबियां बताई हैं।
जंग के बीच कई देशों को भाए कानपुर के पीटीए-एम पैराशूट
गंगा एक्सप्रेस वे पर खड़े कंटेनर में पीछे से घुसी डबल डेकर बस
लुधियाना से हरदोई जा रही डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 26 यात्री घायल हुए। जिनमें से 18 यात्रियों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीकी को बहजोई सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
हादसा गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह पांच बजे इस्लामनगर इलाके में टोल प्लाजा चंदोई के पास समय हुआ। पंजाब के लुधियाना से 26 मजदूरों को लेकर डबल डेकर बस हरदोई जा रही थी। सुबह पांच बजे बस जैसे ही इस्लामनगर के चंदोई गांव के समीप टोल प्लाजा के पहले पहुंची, तभी सड़क किनारे पहले से खड़े कंटेनर से पीछे से जा टकराई। धमाके के साथ बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। टोल प्लाजा नजदीक होने के कारण यहां से यूपीडा की एंबुंलेंस, पीआरबी, पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकटतम संभल जिले के बहजोई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शादी समारोह में अगवानी के समय डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला
रायबरेली में सोमवार देर रात लगभग दस बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने शादी समारोह में शामिल होने आए बारातियों को कुचल दिया। हादसा उस समय हुआ जब लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से आई बारात निहस्था गांव पहुंची थी और कुछ लोग सड़क किनारे पैदल खड़े होकर अगवानी की तैयारी कर रहे थे। अचानक तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर वहां खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में त्रिलोक सिंह (50 वर्ष) पुत्र चन्द्र शेखर यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बारात की खुशियां मातम में बदल गईं। लोगों की चीख पुकार से अफरा तफरी का माहौल हो गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
बेटे के सामने पिटाई से आहत पिता ने जान दी
यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे के सामने पिटाई से आहत एक पिता की हिम्मत टूट गई और उसने अपनी जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस मामले में एसीपी का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
बेटे के सामने पिटाई से आहत पिता ने जान दी
बरेली में पानी की टंकी गिरने से मलबे में दबकर सात लोग घायल
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भमौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर में सोमवार को एक विशालकाय पानी की टंकी अचानक ढह गई, जिससे टंकी के नीचे छाया में ताश खेल रहे सात लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टंकी ताश के पत्तों की तरह गिरी और धमाका इतना तेज था कि दूर-दराज तक आवाज सुनाई दी। यह टंकी हाल ही में बनी थी। इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग बचाव में जुट गए और मलबे से सात लोगों को बाहर निकाला।
सीएम ने सुनी फरियाद, कहा-धन के अभाव में नहीं रुकेगा किसी का इलाज
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही भरोसा दिया कि सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी और कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का समाधान होगा। सबकी भरपूर मदद की जाएगी। सीएम ने इलाज के लिए आए लोगों को आश्वासन दिया कि धन के अभाव में किसी का उपचार रुकेगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि एस्टीमेट भेजवाएं, तत्काल धन उपलब्ध कराया जाएगा। जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजवाने के निर्देश दिए।
श्रावस्ती में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल
श्रावस्ती जिले में सोमवार रात पुलिस व 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम फर असलहे से फायर किया लेकिन टीम के जवान बाल बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया जिले गिरफ्तार कर अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी समेत गिरफ्तार
गोंडा के करनैलगंज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद सर्राफ लूटकांड के दो आरोपियों बृजेश शुक्ला और अमर शुक्ला उर्फ नन्के को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दोनों के कब्जे से लूटे गये सोने व चांदी के आभूषण, 5200 रूपये नगद, मोबाइल फोन, पीड़ित का बैग, बिना नंबर प्लेट की बाइक और अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play