UP Breaking News Live: प्रयागराज दौरे पर सीएम योगी, 10 मई तक हो सकता है यूपी कैबिनेट विस्तार; यहां पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें – Zee News

UP News Today Live Updates: उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरों की जानकारी एक ही जगह पर मिलेगी,छोटे जिलों से लेकर बड़े शहरों तक की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए  ZEE UP-UK के साथ. 
 
 
 
Trending Photos
UP Breaking News Live: 6 मई का दिन यूपी के लिए काफी अहम रहने वाला है. मुख्यमंत्री योगी का आज प्रयागराज दौरा है.  सीएम योगी टेक्नोलॉजी संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे. तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन है. यूपी में लंबे समय से टल रहा कैबिनेट विस्तार 10 से 15 मई के बीच हो सकता है। पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण के बाद यह प्रक्रिया होने की संभावना है.  मौसम की बात करें तो आज यूपी के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है. पढ़ें यूपी से जुड़ी हर खबर बस एक क्लिक में….

Add Zee News as a Preferred Source

UP Breaking News Live: कानपुर के पतारा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया
 हादसे में ईको वैन और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद एक के बाद एक छ गाड़ियां आपस में टकरा गई
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया
जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी को गंभीर हालत में कानपुर हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया है
घटना के दौरान हाइवे पर लगभग बीस किलो मीटर जाम लग गया
 पुलिस हाइवे पर डायवर्जन लागू कर यातयात बहाल कराने का प्रयास कर रही है।
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश में रेलवे को बड़ा प्रोत्साहन
मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी मिली
बुधवाला-सीतापुर और नागदा-मथुरा लाइन का उन्नयन हुआ
मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया
UP Breaking News Live: संदिग्ध आतंकवादियों के असली राज़ छिपे रहते हैं!
नोएडा-मेरठ में कुछ राज़ छुपाए गए हैं!
आरएसएस कार्यालय पर हमले की योजना बनाने की बात कबूल की
#ATS
संदिग्ध आतंकियों के असली राज़ बाकी !
नोएडा-मेरठ में कुछ राज़ छिपा है!
RSS दफ्तर पर हमले का प्लान कबूल किया #ATS #TerrorProbe #BreakingNews #Noida #UPNews #zeeupuk pic.twitter.com/F216baI7ei
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) May 6, 2026
UP News Today Live Updates: इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस का किराया घटाया गया
सिटी बस का किराया 5 रुपये तक घटाया गया
एसी सिटी बस का न्यूनतम किराया 20 रुपये है
अधिकतम किराया 70 रुपये निर्धारित किया गया है
UP Breaking News Live:अयोध्या. देर रात अंबेडकरनगर रोड पर हादसा
 डीजे लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी
दुकान में सो रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में मची अफरा तफरी
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया
अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर बाजार का मामला
घटना देर रात लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही.
आशीष द्विवेदी/हरदोई: यूपी के हरदोई में 7 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.  आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा गया था. मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है. 
मुठभेड़ में ढेर आरोपी
हरदोई में मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ गांव में 7 साल मासूम अबू सालेह के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.  इस जघन्य अपराध में शामिल 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मेहनूर उर्फ शहनूर उर्फ मेहनुद्दीन को बुधवार (06 मई 2026) को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया.  
UP Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी का आज प्रयागराज दौरा
टेक्नोलॉजी संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे
तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन
मुख्यमंत्री समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News